whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27544828
Loading...


डीएवी कर्मी ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार

location_on भवनाथपुर access_time 28-Jul-20, 06:19 PM visibility 674
Share



						डीएवी कर्मी ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार


पूनम चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : टाउनशिप सेल के डीएवी स्कूल में कार्यरत कर्मचारी बैजनाथ महतो जो पिउन के साथ चालक पद पर कार्यरत था, आज एक वर्ष से डीएवी प्रबन्धन व सेल के बीच रसाकस्सी में दाने-दाने का मोहताज हो गया है। सेल के आवासीय परिसर में मिले आवास को भी खाली करने के आदेश के बाद उसने थक हारकर मंगलवार को भवनाथपुर थाने पहुंच कर लिखित शिकायत करते हुए मदद के लिए गुहार लगाया है। बताते चलें कि बीते 16 वर्षो से कर्मी बैजनाथ महतो विद्यालय में कार्यरत था और सब कुछ सामान्य था परन्तु बीते वर्ष 19 के अगस्त माह में वह लकवा की बीमारी से ग्रसित हो गया जिससे उसका पूरा शरीर कार्य करना बंद कर दिया। बहुत इलाज के बावजूद कोई ज्यादा सुधार नही हो पाया।
इस बीच बैजनाथ ने डीएवी प्रबन्धन से अपने बीमारी के इलाज का सहयोग मांगा परन्तु कुछ कर्मी ही चंदा कर इलाज में सहयोग किये। बैजनाथ ने स्कूल प्रबंधन से लिखित तौर पर अपने बदले में अपने युवा पुत्रों मनोज महतो 24 वर्ष व सनोज महतो 22 वर्ष में से किसी एक को जीविकोपार्जन हेतु स्कूल प्रबंधन व सेल से कार्य पर रखने की मांग किया। परन्तु सेल व स्कूल प्रबन्ध के पास चक्कर लगाते बैजनाथ को एक वर्ष बीत गए। ना तो डीएवी प्रबन्धन ने कुछ सहयोग व जबाब दिया ना ही सेल प्रबन्धन ने अपनी दरिया दिली दिखाई जिसके कारण आज बैजनाथ के परिवार भुखमरी के कगार पर है। वहीं डीएवी के द्वारा मिले आवास को खाली करने के आदेश के बाद उसका अशियाना भी छिनने का भय सत्ता रहा है।
बैजनाथ ने रो रोकर कहा कि आज 19 वर्षो तक विद्यालय के स्थापना काल से दिन रात एक कर इस मुकाम तक डीएवी में पूर्ण ईमानदारी से मेहनत करने का नतीजा हमे भुखमरी के रुप मे मिला। इससे अच्छा है कि मैं आत्महत्या कर लूं। परिवार की दुर्दशा हमे सहन नही हो पा रही है उपर से मैं परिवार के लिए बोझ साबित हो रहा हूँ।




Trending News

#1
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play