whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27277755
Loading...


कोरोना मामले में सरकार का अध्यादेश अव्यवहारिक: रामचंद्र केसरी

location_on बंशीधर नगर access_time 24-Jul-20, 10:38 PM visibility 680
Share



						कोरोना मामले में सरकार का अध्यादेश अव्यवहारिक: रामचंद्र केसरी


अमरेश विश्वकर्मा check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : राज्य सरकार के कोरोना के कानूनों का उलंघन करने वालों से एक लाख रुपये जुर्माना व दो साल की सजा देने का निर्णय अव्यवहारिक है। उक्त बातें पूर्वमंत्री सह भाजपा के वरिष्ठ नेता रामचंद्र केशरी ने शुक्रवार को चेचरिया स्थित आवास पर प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने सरकार के इस अध्यादेश पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि झारखण्ड आदिवासियों का राज्य है, जिसमे गढ़वा जिला पूर्णतः गरीब व पिछड़ा है। यहाँ गाँव की अधिकांश ग्रामीण जनता अशिक्षित है। उन्होंने कहा कि लोगो को यह भी पता नही है कि कोरोना बीमारी क्या है,मास्क क्या है,इसकी क्या उपयोगिता है। ऐसी स्थिति में उक्त अध्यादेश ग्रामीण जनता के लिए अस्वीकार्य है।
इस तरह सरकार की तानाशाही रवैया ठीक नही है।उन्होंने कहा कि सरकार को जनता के हित में इस अध्यादेश पर पुनर्विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि डीसी,डीडीसी,व जिले के एसपी जो वर्तमान में जिले का कार्यभार संभाल रहे है उन्हें अपनी व गढ़वा जिले की जनता की ओर से शुभकामना देते हुए कहा कि गढ़वा जिले में काफी गरीब लोग निवास करते है,जो कई तरह की लाचारी से गुजरते है। उन्होंने कहा कि गढ़वा जिले के नगर उंटारी सहित अन्य सभी छोटे छोटे शहरों में जीविकोपार्जन के लिए विभिन्न प्रकार की दुकानें लगाकर कमाने खाने वाले लोग है,उसमें भी कोरोना जैसी महामारी में कई माह तक लॉक डाउन के कारण उनका कारोबार ठप रहा।इस बीच उनकी आर्थिक स्थिति बद से बदतर हो गई जिसके कारण लोग डिप्रेशन में है।
आत्महत्या की घटना दिन प्रतिदिन बढ़ रही है।उन्होंने कहा कि जिले के अंदर कुछ दिन दुकान बंद ,कुछ दिन दुकान खोलना इसके कारण कोरोना महामारी में बहुत फायदा न होकर आर्थिक स्थिति जर्जर होने से उनके समक्ष तरह तरह की समस्याएं उतपन्न हो रही है।उन्होंने कहा कि कुछ लोग संस्था के नाम पर अपनी नेतागिरी चमकाने के लिए प्रशासन को लिखकर दे रहे है कि सप्ताह में कुछ दिन दुकान खुलेंगे,जो व्यवसायियों के हित पर कुठाराघात कर रहे है। यह आम जनता के लिए आत्मघाती साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि इससे लोग कुंठित होकर नशा का शिकार हो रहे हैं तथा मौत को गले लगा रहे है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जर्दा,गुटखा आदि वस्तुओं पर प्रतिबंध लगाया है जिससे आम लोग तो डरे है,लेकिन नगर उंटारी के इस धंधे में बड़े व्यवसायी लोगो मे नही के बराबर लेकिन अनुमण्डल के छोटे शहरों में तथा गांवो में अधिक मुनाफा के उद्देश्य से बड़े व्यापारी अपना हाथ पैर फैलाकर दोहरा लाभ कमाने में लगे है।
उन्होंने ऐसे लोगो की छानबीन कर कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने कोरोना महामारी को लेकर लोगो से सरकार व प्रशासन द्वारा दिये गए निर्देशों का शत प्रतिशत पालन करने,मास्क लगाने व सामाजिक दूरी का पालन करने तथा डॉक्टर, सफाईकर्मी, पुलिसकर्मियों आदि जो इस महामारी से बचाव में रात दिन लगे है,उनका सम्मान करने की अपील किया है। उन्होंने जिले के उपायुक्त से मिलकर उन्हें इन समस्याओं से अवगत कराया है। प्रेसवार्ता में अश्विनी कुमार,प्रकाशचन्द सेठी,बुचु प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play