whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27277115
Loading...


मुखिया प्रतिनिधि द्वारा वन विभाग के डीप बोर का समरसेबल निकालने पर ग्रामीणों में रोष

location_on डंडई access_time 24-Jul-20, 10:16 PM visibility 699
Share



						मुखिया प्रतिनिधि द्वारा वन विभाग के डीप बोर का समरसेबल निकालने पर ग्रामीणों में रोष


प्रवीण कुमार check_circle
संवाददाता



डंडई : प्रखंड के बौलिया गांव के देवी धाम बिचला टोला के पास वनविभाग द्वारा कराया गया डीप बोर का समरसेबल मुखिया प्रतिनिधि अजय पासवान के द्वारा मनमाने तरीके से निकलवा लिया गया है। जिसके कारण आसपास के क्षेत्रों में पिछले 2 वर्षों से पेयजलापूर्ति बंद है। बिचला टोला के ग्रामीण संदीप कुमार साह, विनोद पासवान, इंद्रदेव पासवान, अवधेश साह, नीतीश कुमार, दिलीप पासवान, राजेश पासवान, पूरन राम, रघुवीर पासवान सहित अन्य लोगों ने बताया कि सत्र 2017 -18 में वन विभाग द्वारा इस टोला में लाखों रुपए की लागत से पेयजल आपूर्ति व सब्जी की खेती के उद्देश्य से डीप बोर किया गया था। जिससे पाइप लाइन के माध्यम से देवी धाम टोला, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सहित अन्य जगहों पर जलापूर्ति किया गया था।
साथ ही ग्रामीणों ने बताया कि डीप बोर के बाद वन विभाग बिजली के माध्यम से पाइप लाइन से पानी का सप्लाई नियमित रूप से किया था जिससे हमलोगों में खुशी की लहर दौड़ी थी। परंतु कुछ महीनों के बाद ही स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि अजय पासवान के द्वारा डीप बोर में से समरसेबल तथा स्थल से स्टेबलाइजर, स्टार्टर और कॉपर का तार खुलवा लिया गया जिससे हम लोगों को पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय में भी इसका पानी पाइप लाइन के द्वारा मिला था जिससे स्कूली बच्चों को काफी सुविधा हुई थी परंतु अब बच्चों की भी परेशानी बढ़ी है। अन्य ग्रामीणों ने बताया कि बिजली की समस्या को देखते हुए इस डीप बोर में मुखिया प्रतिनिधि के द्वारा 14वें वित्त द्वारा जल मीनार लगाया गया था।
परंतु जल मीनार का सोलर पैनल पानी का सप्लाई नहीं कर पाया जिससे मुखिया ने समरसेबल सहित अन्य सामग्री निकलवा दिया उसके बाद से यह डीप बोर बेकार का पड़ा हुआ है। डीप बोर को लेकर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि अजय पासवान ने कहा कि समरसेबल सहित अन्य सामग्री मेरे नजर में रखा हुआ है। मामले के संबंध में रेंजर मनोज सिंह ने बताया कि डीप बोर का सामग्री यदि गायब है तो जांचोपरांत दोषी पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play