whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27276815
Loading...


कोरोना की भयावहता को देखते हुए तीन बजे तक दुकानें खोलने का निर्णय

location_on मझीआंव access_time 24-Jul-20, 09:36 PM visibility 669
Share



कोरोना की भयावहता को देखते हुए तीन बजे तक दुकानें खोलने का निर्णय


सरिता देवी check_circle
संवाददाता



मझीआंव (गढ़वा) : कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को अंचलाधिकारी सह दंडाधिकारी राकेश सहाय की अध्यक्षता में बाजार के प्रमुख व्यवसायियों के बीच बैठक की गई। बैठक में शहरी एवं ग्राम पंचायत की लचर व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए स्थानीय व्यवसायियों ने आपस में सहमति बनाते हुए 25 जुलाई दिन शनिवार से सुबह 8 बजे से लेकर 3 बजे तक सभी तरह की दुकाने खोलने का निर्णय लिया है। इस पर प्रशासनिक अधिकारियों ने सहमति जताया। इधर अंचलाधिकारी राकेश सहाय ने कहा कि कोरोना वायरस मे बेतहाशा वृद्धि हो रही है। आम लोगों को स्वस्थ रखने के लिए स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों का पहली प्राथमिकता है।
कहा कि खासकर शनिवार एवं रविवार को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी तरह लॉकडाउन रहेगा। कहा कि 2 दिनों तक किसी भी परिस्थिति में एक भी दुकान नहीं खोलने दी जाएगी। कहा की मेडिकल दुकान पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। मेडिकल दुकान जनहित में बराबर खुली रहेगी। सब्जी और फल दुकान सुबह 8 बजे से लेकर 3 बजे तक खोलने का निर्देश दिया गया है। वही किसानों के लिए खाद बीज और कृषि उपकरण से संबंधित सभी दुकाने खोलने का निर्देश दिया गया है। अंत में उन्होंने सभी व्यवसायियों से अपील कर कहा है कि इस महामारी से बचने और बचाने के लिए दुकानदार और ग्राहक बराबर मास का उपयोग करेंगे। और साथ ही अपने आप में संयम बरकरार रखते हुए सुरक्षित रहने की अपील किया है।
उन्होंने कहा कि प्रशासन कोरोना मुक्त करने के लिए अपने कार्य क्षेत्र में बराबर प्रयास कर रही है। उन्होंने बगैर मास्क वाले के विरुद्ध प्रशासन अब सख्ती से निपटेगी। पकड़े जाने पर दुकानदार हो या ग्राहक या फिर आम आदमी दंडात्मक कार्रवाई करेगी। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेन डांग ने कहा कि सोशल डिस्टेंस का पालन करना सभी लोगों की जरूरत है तभी हम लोग सुरक्षित रह पाएंगे। नव पदस्थापित थाना प्रभारी सुधांशु कुमार समेत प्रमुख व्यवसायियों में बलराम मेहता. प्रसाद साह. अजय जयसवाल. शिव शंकर कमलापुरी. अजीत कुमार गुप्ता. नीरज कमलापुरी. सुरेंद्र सोनी. राहुल कमलापुरी. पप्पू खलीफा. अशोक कमलापुरी. अमित वर्मा. आदि लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play