whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27175269
Loading...


हर्ट बिट कमजोर हो तो सगे संबंधियों के साथ गढ़वा छोड़ दें...

location_on गढ़वा access_time 19-Jul-20, 11:26 AM visibility 693
Share



																		हर्ट बिट कमजोर हो तो सगे संबंधियों के साथ गढ़वा छोड़ दें...
रात्रि में लोगों को पकड़ कर थाने ले जाती पुलिस


विवेकानंद उपाध्याय check_circle
चैनल हेड, नूतन टीवी



गढ़वा : यदि आपका हर्ट बिट कमजोर हो तो फिलहाल पूरे परिवार व सगे संबंधी सहित गढ़वा जिला छोड़ दीजिए। ऐसा नहीं करने पर आप कभी भी आप अपने सगे - संबंधी के मोबाइल से कांटेक्ट करने पर, आप जिससे संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं वह उत्तर नहीं दे रहे हैं की लगातार 4 - 4 घंटे तक मिलने वाली आवाज से उत्पन्न किसी दुर्घटना की आशंका की घबराहट से उत्पन्न आघात से आप मौत के मुंह में भी समा सकते हैं। यह कोई कोरी कल्पना नहीं है, बल्कि हकीकत है। ऐसा मुझे अपने 30 वर्ष की पत्रकारिता जीवन काल में कभी सुनने को नहीं मिला की पुलिस मास्क पहनकर नहीं रहने जैसी अपराध के आरोप में किसी को दंगा, भड़काने वालों के अंदाज में, थाना पकड़ कर ले जाए और उसके मोबाइल को रात्रि 8 बजे से मध्य रात्रि 12:00 बजे तक अपने पास रख ले, और उस पर आने वाले कॉल को न तो खुद रिसीव करे, और ना ही जिसका मोबाइल हो उस हिरासत में लिए गए व्यक्ति से भी उसके परिजनों से यह सूचना नहीं देने का भी मौका नहीं दे, की वह घर वाले को बोल सके की घबराए नहीं हम थाना में हैं।
भला ऐसा होने पर किसी का हार्ट अटैक हो सकता है अथवा नहीं इस पर गौर करें। माना कि कोरोना संकट में सभी लोग परेशान हैं। लोग सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने व मास्क लगाकर चलने के मामले में लापरवाही बरत रहे हैं। मगर अचानक से लोग ऐसा नहीं कर रहे हैं। लिहाजा यह नई बात नहीं है कि 1 जनवरी को कोरोना का पहला केस भारत में आया था 22 जनवरी से ताली बजाते, थप्पड़ी पीटते लॉकडाउन महीनों तक लगा रहा। फिलहाल अनलॉक डाउन चल रहा है, इस दौरान पुलिस इतनी सख्त नहीं थी। वरना आज जो संक्रमण के दौर से गढ़वा के लोग कराह रहे हैं ऐसी हालत नहीं होती, और पुलिस को मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ ऐसा क्रूर अभियान चलाने की जरूरत भी नहीं पड़ती। दरअसल जब पुलिस पर खुद आन पड़ी उसके भी लोग बीमार पड़ने लगे तब खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे की तर्ज पर पुलिस अब मास्क नहीं पहनने वालों को रात्रि में उठा ले रही है।
अच्छी बात है बगैर मास्क पहने लोगों को उठाने का पुलिस को अधिकार है मगर भारत के किस कानून में पुलिस को यह अधिकार मिला है कि जिस व्यक्ति को वह हिरासत में ले और उसे 12 बजे रात्रि तक 4 घंटे हिरासत में रखे और उसके घर वाले यदि फोन कर रहे हो कि हमारा परिजन कहीं दुर्घटना का शिकार तो नहीं हो गया या क्या कारण है कि जो रात्रि 9:00 बजे घर लौटता था आज 12:00 बजे तक नहीं लौटा? उसके परिजन को सूचना देने के उसके मौलिक अधिकार से भी उसे वंचित कर दिया जाए। जबकि जानकारी के अनुसार कानून कहता है कि हिरासत में लिए व्यक्ति की प्रथम सूचना उसके घरवालों को देना अनिवार्य है। मगर गढ़वा पुलिस ने इसकी जरूरत नहीं समझी और हमारे प्रतिनिधि आयुष तिवारी को चीनिया मोड़ से मोबाइल से फोटो खींचने के दौरान उठाकर सीधे ले जाकर हिरासत में ले लिया।
उसके घर वाले परेशान रहे उसके इष्ट मित्रों व मुझसे आयुष का पता लगाने के लिए संपर्क किया गया की आयुष कहां है? उस मध्य रात्रि के करीब उसकी घर की महिलाएं दो- दो बहने अपने भाई की तलाश में उसके झूरा गांव के घर से हिरासत अवधि में सदर अस्पताल से लेकर गढ़वा से झुरा जानेवाली सड़कों में दुर्घटना की आशंका को लेकर खोजते फिरते परेशान रहे। सदर अस्पताल गढ़वा में भी लाकर पता लगाया। उन्हें कुछ भी नहीं पता चला। तब जाकर कहीं रात्रि 11:30 बजे, चुकि 50 लोगों को करीब हिरासत में लिया गया था, इसलिए उनके परिजन थाना के गेट के सामने भीड़ लगाए थे उस भीड़ को देखकर संदेह के आधार पर पता करने पर मुझे पता चला की आयुष थाना में है। एसपी साहब बैठे हैं, इसलिए आपको मिलने नहीं दिया जाएगा।
मैंने उसे छोड़े जाने के इंतजार में अपने एक सहयोगी के साथ 12:00 बजे तक वहां वक्त गुजारा। गेट के सामने जब आयुष बाहर निकला तो उसने बताया की चीनिया मोड़ पर पुलिस जब बगैर मास्क पहने लोगों को पकड़ रही थी तो, वह सोचा एक वीडियो बना लेते हैं, इसी दौरान सदर एसडीपीओ बहामन टूटीट की नजर उस पर एक आरक्षी के द्वारा यह कहे जाने पर कि देखें सर यह पत्रकार फोटो खींच रहा हैं पड़ी। पत्रकार आयुष को बेहतर ढंग से श्री टुटी पहचानते थे कि स्थानीय न्यूज़ चैनल नूतन टीवी का रिपोर्टर है, बावजूद उन्होंने मास्क पहनकर रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकार आयुष को उठाकर पुलिस वाहन में डालने का पुलिस बल को आदेश दिया और पुलिस वालों ने उसे उठा लिया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play