whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28158109 readers visited
Loading...

Advertisement

कोरोना संक्रमितों को कोविड-19 अस्पतालों में भर्ती कराने में प्रशासन लापरवाह

location_on गढ़वा access_time 17-Jul-20, 03:41 PM visibility 701
Share



												कोरोना संक्रमितों को कोविड-19 अस्पतालों में भर्ती कराने में प्रशासन लापरवाह


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : कोरोना पर नियंत्रण के मामले में गढ़वा जिला प्रशासन हथियार डाल चुका है। नतीजा है कि कोरोना संक्रमित मरीज राम भरोसे खुद तो हैं ही, पॉजिटिव पाए जाने की 18-18 घंटे बाद तक जानकारी के अभाव में संक्रमण का फैलाव करने को विवश है। कोरोना को लेकर भले ही आज पूरा विश्व चिंतित है, मगर गढ़वा के प्रशासनिक महकमा को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता वरना ऐसी स्थिति, जो आज देखने को मिली नहीं मिलता। वाक्या गढ़वा सदर प्रखंड के करके गांव का है। कल जो 30 कोरोना पॉजिटिव जिले में पाए गए हैं। उसी में से एक मरीज करके गांव का रहने वाला है जो नगर परिषद गढ़वा में काम करता है। आम दिनों की तरह वह करोना मरीज आज भी नगर परिषद कार्यालय पहुंचा उसे पता ही नहीं था कि वह पॉजिटिव है।
Advertisement
इसलिए वह दोपहर 12:00 बजे तक आम दिनों की तरह सभी कर्मियों के बीच नगर परिषद कार्यालय में अपना काम निपटा रहा था। तब तक उसे स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराने की बात तो दूर सूचना तक नहीं दी गई थी कि वह कोरोना संक्रमित हो चुका है। लिहाजा बिल्कुल अनजान था। बाद में उसके चाचा ने उसे मोबाइल पर सूचना 12:00 बजे दोपहर के करीब दी की तुम कोरोना पॉजिटिव हो तत्काल नगर परिषद कार्यालय से बाहर निकलो। वहां से वह संक्रमित लड़का गढ़वा शहर के अशोक विहार स्थित अपने आवास, नगर परिषद कार्यालय से निकलकर चल दिया उसे घर से बाहर ही घर वालों ने इस कड़कड़ाती धूप में छरी के ढेर पर बैठा दिया तथा सिविल सर्जन डॉक्टर एनके रजक को सूचना दिया तो पहले तो उन्होंने यह कहते हुए झूठी दलील दी की एंबुलेंस उसके घर लेने गया है।
Advertisement
मगर बाद में जब उन्हें हकीकत बताया गया कि वह लड़का यहां अशोक विहार में आपके निजी आवास से महज 300 मीटर दूरी पर बैठा हुआ है तब उन्होंने कहा कि उसे अस्पताल भेज दें। फिर परिवार के लोगों ने उसे अशोक विहार जोबरइया स्थित मकान के पास से ले कर खुद अस्पताल गए। यह सारा प्रोसेस करते तक दोपहर करीब 2:30 बज चुके थे। आकलन लगाया जा सकता है कि 8:00 बजे रात में कोरोना का पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बावजूद स्वास्थ विभाग दोपहर 12:00 बजे तक नए संक्रमित को सूचना भी नहीं दे पा रहा है तथा सूचना मिलने के 2 घंटे बाद गढ़वा शहर से भी उसे कोविड-19 अस्पताल में भर्ती नहीं करा पा रहा है, तो सुदूरवर्ती इलाके के मरीज को कैसे सूचना देगा व कोविड-19 अस्पताल में भर्ती करा पाएगा? इसका आकलन लगाया जा सकता है।
Advertisement
खबर है कि स्वास्थ्य विभाग पॉजिटिव मरीज को लेने के मामले में एक दूसरे पर जिम्मेवारी डालकर कोविड-19 अस्पताल में मरीज को लाने में लापरवाही बरत रहा है, स्वास्थ्य विभाग दंडाधिकारी पर तो दंडाधिकारी प्रोटेक्शन पुलिस के अनुपलब्धता का बहाना बनाकर एक दूसरे पर दोषारोपण करने में काफी समय गुजार दे रहे हैं, जिससे कोविड-19 अस्पताल में संक्रमितों को भर्ती कराने में अनावश्यक रूप से विलंब हो रहा है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play