खरौंधी : प्रखंड के राजी में बसंत लाल श्रीवास्तव के घर पर शिव चर्चा परिचर्चा का आयोजन मंगलवार को किया गया। इसमें परिचर्चा के संचालक गुरु भाई बसंत लाल श्रीवास्तव ने कहा कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए पूरे भारत में लॉक डाउन लगा था। जिससे सभी कार्यक्रम को स्थगित किया गया था। एक लंबे समय के बाद अब धीरे धीरे भगवान शिव का परिचर्चा होना शुरू हो रहा है। भगवान शिव देवो के देव महादेव हैं। हम सभी को चाहिए कि भगवान शिव को गुरु बनाते हुए उनकी पूजा अर्चना करे। अगर जिस भक्तो को भगवान शिव का आशीर्वाद मिल गया। उनका जीवन सफल हो जायेगा।
भगवान शिव को खुश करने का प्रथम शिव शिष्य हरेंद्रा नंद साहब ने तीन सूत्र दिए है। जिसमें पहला में दया मांगना, दूसरा में चर्चा करना तथा तीसरा में नमः शिवाय से नमन करना है।
अगर कोई शिव शिष्य तीन सूत्र का पालन करते हुए उनके शरन में चले जाते है। उनका सारे परिवार का दुख दूर करते हुए उनके जीवन में खुशियां ही खुशियां भर देते है।
इस दौरान प्रमिला देवी, सिंधु देवी, अनीता देवी, पूजा श्रीवास्तव, गणेशी प्रसाद गुप्ता, हरिदास प्रसाद, कृष्णा साह आदि शिव शिष्य उपस्थित थे।