whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27183564
Loading...


एमपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट पर तेनार की टीम ने जमाया कब्जा

location_on मेराल access_time 14-Dec-20, 06:24 PM visibility 677
Share



एमपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट पर तेनार की टीम ने जमाया कब्जा


यासीन अंसारी check_circle
संवाददाता



मेराल : हाई स्कूल के मैदान में चल रहे एमपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच सोमवार को तेनार तथा आबाद गंज के बीच खेला गया। जिसमें तेनार की टीम विजई रही। गौरतलब हो कि एमपीएल टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग ली थी जिसमें तेनार तथा आबाद गंज की टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह पक्की की। सोमवार को खेले जा रहे फाइनल मैच में आबाद गंज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 14 ओवर के मैच में आबाद गंज की टीम द्वारा 84 रन बनाया गया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी तेनार की टीम ने 13 ओवर 3 गेंद में 7 विकेट के नुकसान पर 85 रन बनाकर मैच को जीत लिया। तेनार की टीम की ओर से नंदलाल कुमार ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए जहां 4 विकेट हासिल किया।
वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए महत्वपूर्ण 26 रन बनाए। टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले नंदलाल कुमार को मैन ऑफ द मैच तथा मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। टूर्नामेंट के विजेता टीम को मेडल के साथ 3100 रुपए नगद तथा उपविजेता टीम को ₹2100 नगद देकर पुरस्कृत किया गया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित झामुमो युवा मोर्चा के जिला सचिव अतहर अली अंसारी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभकामना देते हुए खेल को प्रारंभ कराया। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में अध्यक्ष इकबाल अंसारी, सचिव शाहिद अंसारी, प्रभु राम, राजू सिंह, वकील गुप्ता, बसीर अंसारी, अभिषेक कुमार, हैप्पी कुमार, राहुल कुमार, सरफराज अंसारी, सनी कुमार, सलीम अंसारी, सोनू अंसारी आदि ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मैच में अंपायरिंग विवेक कुमार एवं गयासुद्दीन अंसारी द्वारा किया गया जबकि विकास कुमार ने स्कोरिंग की भूमिका निभाई। विजेता तथा उपविजेता टीम को अतहर अली अंसारी द्वारा पुरस्कृत किया गया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play