whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27222378
Loading...


भवनाथपुर में कोरोना योद्धा किए गए सम्मानित

location_on भवनाथपुर access_time 02-Oct-20, 06:41 PM visibility 690
Share



भवनाथपुर में कोरोना योद्धा किए गए सम्मानित


पूनम चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर (गढ़वा) : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रशाल में कोरोना योद्धा सम्मान समारोह का आयोजन शुक्रवार को किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि बीडीओ रवींद्र कुमार और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दिनेश कुमार सिंह ने कोरोना काल में अपनी जान की परवाह किये बिना ही निरंतर कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने का काम किया। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में अस्पताल के चिकित्सक के अलावे सभी 70 कर्मियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया। मौके पर बीडीओ रवींद्र कुमार ने देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी दो महान विभूतियों की जन्म दिन पर उन्हें नमन करते हुए कार्यक्रम में शामिल हुए चिकित्सक और चिकित्सा कर्मियों को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि कोरोना के प्रकोप से पूरा विश्व परेशान है। इस विषम परिस्थिति में कार्य करते कई डॉक्टर और कर्मी इस दुनियां को अलविदा कह दिये, फिर भी आज तक स्वास्थ्य विभाग के कर्मी अपनी जान की परवाह किये बिना ही जिस धैर्य और उत्साह के साथ अनवरत कार्य में जुटे हुए हैं, ये काबिले तारीफ है, और यही लोग सच्चे कोरोना योद्धा हैं। उन्होंने कहा कि आपलोगों की बदौलत ही हमारे देश में कोरोना की रिपोर्ट बेहतर है, उन्होंने कर्मियों से सेवा की भावना से इसी तरह से पूरी निष्ठा से कार्य करने की अपील की। जबकि अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दिनेश सिंह ने कोरोना काल में अपनी जीवन की परवाह किये बिना ही पूरे उत्साह और लगन से कार्य करने के लिये बधाई दी, तथा इसी ऊर्जा के साथ आगे भी कार्य करने की सीख दी।
केतार के एमपीडब्लू मनोज कुमार पाठक ने कहा कि अस्पताल प्रभारी डॉ सिंह ने एक टीम भावना से कार्य करते हुए विभाग द्वारा मिले सभी लक्ष्यों को हम सभी ने पूरा करते हुए जिला में अच्छा प्रदर्शन करने का काम किया। कार्यक्रम का संचालन बीटीटी धर्मजीत राम तथा धन्यवाद ज्ञापन आयुष डॉ निशंक निश्रम ने किया। मौके पर डॉ जफर हसन, डॉ स्नेहलता, आयुष डॉ नितेश भारती, अभिनीत विश्वास, जेपी ठाकुर, मृगेंद्र सिंह,डॉ आलोक कुमार,बीएएम प्रदीप कुमार पाठक, बीडीएम अनुरंजन कुमार पांडेय, कमल सैनी, नेत्र सहायक सोनी कुमारी, एमपीडब्लू उपेंद्र कुमार साह, गुप्तेश्वर प्रसाद, विद्यानंद प्रजापति, चन्द्रशेखर कुमार, उपेंद्र कुमार, भगवान सिंह, अगाथा टोप्पो, अंचला कुमारी, सविता कुमारी सहित कर्मी उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play