गढ़वा :
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूर्व जिला पार्षद एवं महिला नेत्री उमा देवी ने महिलाओं को सम्मानित करते हुए कहा कि एक महिला अपने दोनों कुलों की मर्यादा का सम्मान करती है और परिवार को मजबूती से जोड़ने का कार्य करती है।उन्होंने महिलाओं की भूमिका को सराहते हुए कहा, "महिला सबसे पहले जागती है और सबसे बाद में सोती है। वह परिवार के स्वास्थ्य की बागडोर संभालती है, घर-गृहस्थी के हर कार्य को निभाती है, बच्चों की शिक्षा, बीमार जनों की सेवा, और रिश्तों को सहेजने का काम करती है।"
उमा देवी ने कहा कि "जिस घर में महिलाओं का सम्मान होता है, वहां मां लक्ष्मी का वास होता है।" उन्होंने सभी माताओं और बहनों को शत-शत नमन करते हुए महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और भगवान श्री विष्णु से प्रार्थना की कि संसार की सभी महिलाओं की रक्षा करें।