whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27204716
Loading...


महिला को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बढ़े कदम

location_on गढ़वा access_time 16-Jul-24, 06:35 PM visibility 677
Share



महिला को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बढ़े कदम


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षु को मिला सिलाई मशीन गढ़वा : एसबीआई की कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के तहत संस्था से ट्रेनिंग प्राप्त कर चुके 25 महिला प्रशिक्षुओं के बीच सिलाई मशीन का वितरण किया गया। एसबीआई आरबीओ पलामू के मुख्य प्रबंधक निरंजन कुमार, एलडीएम एके मांझी, सत्यदेव रंजन और संस्था के निदेशक इंदु भूषण लाल ने महिलाओं के बीच संयुक्त रूप से सिलाई मशीन का वितरण किया। सिलाई का ट्रेनिंग लेकर स्वरोजगार करने वाली महिलाएं सिलाई मशीन के अभाव में खुद का रोजगार नहीं कर पा रहे थी। एसबीआई की कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी और संस्था के संयुक्त प्रयास से सिलाई मशीन पाकर महिलाओं के चेहरे खिल गए। सभी ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।
मुख्य प्रबंधक निरंजन कुमार ने कहा कि महिला सशक्त और आत्मनिर्भर बने इस दिशा में संस्था की ओर से बेहतर प्रयास किया जा रहा है। संस्था की ओर से निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद खुद का रोजगार कर सकें उसके लिए निःशुल्क सिलाई मशीन का वितरण किया गया। आप इसका लाभ उठाते हुए आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें। एलडीएम मांझी ने कहा कि आप लोग सौभाग्यशाली हैं कि आपको खुद का रोजगार करने के लिए सिलाई मशीन दिया गया है। आप इसका बेहतर उपयोग करते हुए अपनी आमदनी को मजबूत करें। संस्था के निदेशक इंदु भूषण ने कहा कि हमारी इच्छा थी की ट्रेनिंग लेने वाले सभी लोगों को सिलाई मशीन दें पर फिलहाल 25 महिलाओं को सिलाई मशीन दिया गया है। मौके पर संस्था के फैकल्टी मिथलेश कुमार सिंह, पंकज कुमार वर्मा, रूस्तम अली, अभिषेक तिवारी, सुरेंद्र कुमार, प्रद्युमन मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play