whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28167933 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

समाहरणालय सभागार में श्रम अधिनियम पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

location_on गढ़वा access_time 11-Jul-24, 04:12 PM visibility 709
Share



समाहरणालय सभागार में श्रम अधिनियम पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी शेखर जमुआर के निर्देशानुसार श्रम अधीक्षक एतवारी महतो द्वारा समाहरणालय सभागार में झारखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार (नियोजन एवं सेवाशर्त विनियमन) अधिनियम, 1996 के अंतर्गत स्थापना का निबंधन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में गढ़वा जिले के सभी कार्यपालक अभियंता, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत मझिआंव और नगर उंटारी (बंशीधर) के कार्यपालक पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यशाला में निम्नलिखित बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई: 1. ठेका मजदूरी (विनियमन एवं उन्मूलन) अधिनियम 1970 की धारा 12 (1) के तहत संवेदकों को सरकारी विभागों से कार्य आवंटन के बाद श्रम विभाग से लेबर लाइसेंस (ठेका अनुज्ञप्ति) लेना अनिवार्य है।
Advertisement
2. प्रत्येक कार्य के लिए अलग-अलग लेबर लाइसेंस लेना आवश्यक है। 3. ठेका मजदूरी अधिनियम 1970 के नियमावली 78 के तहत फर्म XVII में मजदूरों से संबंधित भुगतान पंजी और फर्म XVI में मास्टर रॉल संचारित किया जाना है। 4. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण अधिनियम 1996 की धारा 7 के तहत सरकारी विभागों से कार्य आदेश मिलने के बाद स्थापना का निबंधन श्रम विभाग में कराना आवश्यक है। 5. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत संवेदकों को अपने अधीनस्थ मजदूरों का श्रम विभाग में निबंधन कराना अनिवार्य है। 6. भवन निर्माण श्रमिक का वेतन भुगतान पंजी अधिनियम के नियमावली-243 के तहत फॉर्म-XV में संचारित करना आवश्यक है। श्रम अधीक्षक महतो ने सभी अभियंताओं और कार्यपालक पदाधिकारियों को ठेका मजदूरी अधिनियम 1970 और झारखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार अधिनियम 1996 के तहत निबंधन के महत्व और अनुपालन के बारे में जानकारी दी।
Advertisement
उन्होंने मुख्य नियोजकों से अनुरोध किया कि वे अपने अधीनस्थ संवेदकों को समय पर निबंधन कराने हेतु निर्देश दें और अनुपालन सुनिश्चित करें। अनुपालन नहीं होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play