whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28158694 readers visited
Loading...

Advertisement

खबर भवनाथपुर से

location_on भवनाथपुर access_time 12-Mar-24, 07:20 PM visibility 690
Share



खबर भवनाथपुर से


प्रथम कुमार चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : क्षेत्रीय विधायक भानु प्रताप शाही ने मंगलवार को छः मईलवा मुख्य पथ से लेकर बरवाबांध टोला होते हुए बगही मुख्य पथ तक बनने वाली कालीकरण पथ निर्माण का शिलान्यास पूजा अर्चना के उपरांत गाँव के ही बुजुर्ग लखन राम के हाथो करवाया। उक्त सड़क का निर्माण आरडब्लूडी के तहत 3 करोड़ 80 लाख रूपये की लागत से कराई जायेगी। मौके पर विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि यह सड़क जर्जर हो गया था। बरसात के दिनों में यह मार्ग कीचड़युक्त हो जाता था, लेकिन आज इसका शिलान्यास कर चमचमाता हुआ सड़क का निर्माण कराने जा रहा हूँ। यहाँ के जनता ने मुझे हर समय साथ देने का काम किया है। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने गरीब के उत्थान के लिए जितना कार्य किया है, उतना किसी भी पीएम ने नही किया है।
Advertisement
उन्होंने लोगो से आगामी आम चुनाव में एक फिर से नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने के लिए उन्हें वोट करने की अपील किया। कार्यक्रम का संचालन अनुमंडल विधायक प्रतिनिधी दयानंद सोनी ने की। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता इंद्रदेव प्रसाद यादव, संजय यादव, अनिल चौबे, सुनील सिंह, भानु गुप्ता, रवि पाल, प्रदीप यादव, निरंजन पाठक, अनिल राम, शेरबहादुर राम, धनंजय साह, लल्लू ठाकुर आदि उपस्थित थे। अबुआ आवास के योग्य लाभुकों का अंतिम समय में पक्का मकान दर्शा कर सूची से नाम काटे जाने पर आक्रोशित योग्य महिला लाभुको का गुस्सा फूट पड़ा। मंगलवार को भवनाथपुर पंचायत के लगभग तीन दर्जन अधिक अबुआ आवास के महिला लाभुक मुखिया बेबी देवी के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा किया।
Advertisement
इस दौरान आक्रोशित महिलाओं ने अबुआ आवास के कोर्डिनेटर अशोक कुमार के साथ धक्का मुक्की करते हुए उसे बीडीओ के पास लेकर पहुंचे। शशि देवी, शकुंतला देवी, सिमित्रा देवी, अमरावती देवी, इंदु देवी, सरिता देवी, नगीना देवी, रेखा देवी, रीना कुंवर, अभिषेक कुमार आदि लाभुकों ने बीडीओ से कहा कि अबुआ आवास के कोर्डिनेटर तथा जांचकर्ताओं की मिलीभगत से हमसभी के कच्चे मकान को सूची में पक्का मकान दर्शाकर आवास से वंचित किया जा रहा है। लाभुकों ने आरोप लगाया कि हमसभी का योग्य लाभुक सूची में नाम था, और पैसा भी खाते में जाने वाला था, लेकिन अंतिम समय में जांचकर्ताओं और कोर्डिनेटर द्वारा पक्का मकान वाले लाभुकों से मोटी रकम की उगाही करके योग्य लाभुक सूची में नाम जोड़ते हुए उनके खाते में आवास का पैसा डाल दिया गया है।
Advertisement
लाभुकों ने बीडीओ से किस कारण कच्चा मकान को पक्का मकान दर्शाया गया है, इसकी सूची मांगे जाने पर बीडीओ ने कहा कि आप सभी लिखित में आवेदन दे मैं खुद एक एक लाभुकों के घर पहुंचकर इसकी जाँच करूँगा और अबुआ आवास का लाभ दिया जायेगा। *लाभुक ने जांचकर्ता पर लगाया आवास दिलाने के नाम पर पैसा मांगे जाने का आरोप* अबुआ आवास के लाभुक दिव्यांग पवन कुमार ने बीडीओ से जांचकर्ता सह पंचायत सचिव विष्णु प्रसाद के उपर आरोप लगाते हुए कहा कि जांचकर्ता विष्णु प्रसाद मेरे घर का जिओ टैग करने पहुंचे तो उन्होंने आवास दिलाने के नाम पर मुझसे 10 हजार रूपये की मांग किया। वें पैसा के लिए लगातार मुझे फोन करते रहे लेकिन मेरे पास पैसा नही होने के कारण मैं उन्हें आवास के लिए पैसा दे सका, जिसका नतीजा रहा कि प्राथमिक सूची में मेरा नाम होने के बाद भी आवास स्वीकृत नही हो सका।
Advertisement
जबकि पूछे जाने पर जांचकर्ता विष्णु प्रसाद ने कहा कि लाभुक द्वारा पैसा मांगने संबंधी लगाया गया आरोप गलत है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play