whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27204053
Loading...


खबर भवनाथपुर से

location_on भवनाथपुर access_time 22-Feb-24, 06:42 PM visibility 712
Share



खबर भवनाथपुर से


प्रथम कुमार चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : भवनाथपुर जिपस रंजनी शर्मा के द्वारा अबुआ आवास में योग्य लाभुकों को सूची नाम दर्ज करने को लेकर गढवा डीडीसी के पास लिखित शिकायत के आलोक में डीडीसी के द्वारा भवनाथपुर बीडीओ नंदजी राम को दो दिनों के अंदर कार्रवाई करते हुए जाँच रिपोर्ट सौपने का आदेश दिया गया है। डीडीसी के द्वारा दिए निर्देश के बाद बीडीओ ने संबंधित पंचायतो में भ्रमण कर योग्य लाभुकों का सूची तैयार करने की प्रक्रिया की जा रही है । बताते चले कि बीते 12 फरवरी को रंजनी शर्मा ने डीडीसी से लिखित शिकायत किया था कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अबुआ आवास में योग्य लाभुकों के बजाये ज्यादातर ऐसे लाभुकों का नाम अबुआ आवास के प्राथमिक सूची में दर्ज कर लिया था, जो अबुआ आवास योजना पाने की पात्रता भी नही रखते है।
इसे लेकर गढ़वा डीडीसी ने बीते 20 फरवरी को भवनाथपुर बीडीओ को पत्र प्रेषित कर मामले की जांचोपरांत अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। प्रखंड अंतर्गत अरसली उत्तरी पंचायत एवं पंडरिया पंचायत में एक विशेष शिविर का आयोजन कर मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना अंतर्गत 50 साल से 60 साल तक के लोगों को पेंशन देने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 50 साल से 60 साल के लोगों के लिए पेंशन स्वीकृत किया जाएगा। पंडरिया पंचायत में 127 फार्म जमा किए गए, जिसमे ओबीसी महिला 72 पुरुष 16एससी 5महिला पुरुष 4एसटी महिला 13 पुरुष 14 महिला, जेनरल में महिला 3का फॉर्म लिया गया। अरसली उत्तरी पंचायत में 99 फार्म लिया गया।जिसमे एसटी पुरुष1 महिला 4,एससी पुरुष20, महिला19 ओ बी सी पुरुष7महिला26 , जेनरल पुरुष1 महिला20 का फार्म लिया गया।
इस मौके पर अरसली उत्तरी पंचायत में वीडियो नंद जी राम ,मुखिया इशरत जहां,पंडरिया पंचायत मुखिया गायत्री देवी,पंचायत सेवक राजगीर राम, रोजगार सेवक, मनोज गुप्ता, अनिल चौबे, तासबीन अंसारी, पिंटू आलम,बैजनाथ पासवान , दयानंद प्रजापति,बिना चोरासिया सहित कई लोग उपस्थित थे। प्रखण्ड के अंतर्गत सरकार के महत्वकांशी योजना हर घर जल नल में पंडरिया पंचायत में कार्यरत संवेदक के द्वारा कार्य में अनियमितता बरतने का मामला प्रकाश में आ रहा है। जिस में संवेदक के द्वारा घटिया नदी के मिटी युक्त बालू का उपयोग किया जा रहा है। साथ ही साथ लगभग आधा दर्जन किए डीप बोर में कम पानी मिलने के बावजूद वहाँ पर जलमीनार लगाया जा रहा है जिस में पंडरिया पंचायत के धनीमंडरा में बिश्वनाथ बियार और अनिल पासवान के घर के पास लगाए जा रहे जलमीनार डिप बोर में कम पानी होने के बावजूद काम किया जा रहा है।
वहीं बेलपहाडी टोला में भी तीन -चार जगहों पर डिपबोर में कम पानी मिला हुआ है ।नाम नही छापने के शर्त पर ग्रामीणों ने बताया कि संवेदक के द्वारा कई जगहों पर जिओ टैग करने के बावजूद दूसरे स्थल पर जलमीनार लगाया जा रहा है। कहा कि संवेदक को लोकल नदी का मिट्टी युक्त घठिया बालू लगाने से मना किए हुए थे परंतु जबरन उसी बालू से कार्य पूर्ण किया जा रहा है। बताते चले कि बीते 19 अगस्त को भवनाथपुर विधायक भानु प्रताप शाही के द्वारा विधिवत जल नल योजना का शिलान्यास किया गया था। जिस में उन्होंने ने चिन्हित जगहों पर बोरिंग कर जलमीनार का निर्माण कराते हुए पाइप के माध्यम से पंचायत के प्रत्येक घरों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की बात कही गई थी।
इस संबंध में पी एच डी विभाग का जेई देवेंद्र किशको से पूछे जाने पर बताया कि बोर में कम पानी मिलने एवं योजना में घठिया बालू लगाने की जानकारी नही है। ऊक्त योजना पांच वर्षीय रख रखाव के लिए निर्माण किया जा रहा है अगर योजना में इस तरह कार्य हुआ है तो जांचोपरांत संवेदक के विरुद्ध कारवाई की जाएगी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play