whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27176816
Loading...


खबर श्री वंशीधर नगर से

location_on बंशीधर नगर access_time 21-Dec-23, 06:18 PM visibility 681
Share



खबर श्री वंशीधर नगर से


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर-कुशदण्ड पंचायत स्थित मध्य विद्यालय परिसर में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया.कार्यक्रम का शुभारंभ बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष शैलेश चौबे,प्रखंड विकास पदाधिकारी विकास कुमार, अंचल पदाधिकारी सुनील कुमार,एसडीओ बिजली विभाग दीपक कुमार,मुखिया रेखा कुमारी ने सयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विकास कुमार ने कहा कि सरकार के पहल से हम सभी लोग आपकी योजना,आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आपके पंचायत में आकर आपकी समस्याओं की जानकारी लेकर त्वरित निष्पादन करने का प्रयास कर रहे है.उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार के द्वारा जो भी योजनाएं चलाई जा रही है आप सभी लोग उसका लाभ उठायें.अपनी समस्याओं से सबंधित लिखित आवेदन सबंधित विभाग के स्टॉल पर दें.आपकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जायेगा.शिविर में सभी विभागों का अलग-अलग स्टॉल लगाया गया था.सभी स्टॉल पर संबंधित विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.कार्यक्रम में कुल 2354 आवेदन प्राप्त हुये ,जिनमे 1031 आवेदन का त्वरित निष्पादन किया गया जब कि 1323 आवेदन लंबित रहे.विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉल पर अबुआ आवास योजना के लिये 1210,आयुष्मान कार्ड के 23,पंद्रहवे वित्त 1,मनरेगा के नये कार्य 21,,नये जॉबकार्ड के 19,बिरसा हरित सिचाई कूप के 3,राशन कार्ड के 47,धोती, साड़ी, लुंगी वितरण के 6,कम्बल वितरण किया गया 12,सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के 4,किसान क्रेडिट कार्ड के 4,आधार पंजीकरण के 8,पेयजल एवं स्वच्छता के 16,स्वास्थ्य जांच किया गया 73, आजीविका के 20,एसएचजी आई कार्ड 886 सहित कुल 2354 आवेदन प्राप्त हुए.मौके पर झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष अमर राम,अमरनाथ पांडेय,पंचायत समिति सदस्य लालो खातून,पृथ्वीनाथ तिवारी,प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सोशलिस्ट राम,प्रधान सहायक अनिल सिंह,ब्लॉक कोर्डिनेटर प्रधानमंत्री आवास स्नेहा सिंह,ब्लॉक कोर्डिनेटर पंचायत राज कौशल कुमार,सीएचओ सौम्या कुमारी,एएनएम सोना कुमारी,दिलीप कुमार, पंचायत सेवक प्रशांत कुमार,बिरेन्द्र सिंह,बाल विकास पर्यवेक्षिका माया कुमारी, संजीव कुमार, रोजगार सेवक अम्बिका सिंह,प्रकाश कुमार,संजय राम,नागेंद्र कुमार,अनुज कुमार,रोहित कुमार,विक्रम कुमार,उषा कुमारी,ललिता कुमारी सहित बड़ी संख्या में पंचायत के महिला पुरुष उपस्थित थे. सेंट्रल बैंक पाल्हे कलां शाखा में मनाया गया बैंक का 113 वीं स्थापना दिवस,देश का पहला स्वदेशी वाणिज्यिक बैंक है : रंजीत श्री बंशीधर नगर (गढ़वा):-- सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया की पाल्हे कलां शाखा में गुरुवार को बैंक का 113 वीं स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर शाखा प्रबंधक रंजीत कुमार पांडे ने बैंक के संस्थापक सर सोराबजी पोचखावाला की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। वही बारी-बारी से सभी बैंक कर्मियों ने भी किया। इस दौरान एक दूसरे को स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। तत्पश्चात बैंक में ग्राहकों के बीच मिठाई एवं चॉकलेट का वितरण किया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर शाखा प्रबंधक रंजीत कुमार पांडे ने कहा कि सेंट्रल बैंक आफ इंडिया को देश का प्रथम स्वदेशी वाणिज्य बैंक होने का गौरव प्राप्त है। उन्होंने ग्राहकों को बताया कि सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की स्थापना 21 दिसंबर 1911 को सर सोराबजी पोचखावाला ने प्रथम स्वदेशी बैंक के रूप में की थी।
सेंट्रल बैंक देश का पहला वाणिज्यिक बैंक है। जिसका पूर्ण स्वामित्व एवं प्रबंधन स्थापना के समय भारतीयों के हाथ में था। सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के पहले अध्यक्ष फिरोज शाह मेहता थे। सोराबजी पोचखानवाला ने इस बैंक को राष्ट्र की संपत्ति घोषित कर दिया। पिछले 112 वर्षों के इतिहास में बैंक ने कई उतार - चढ़ाव देखे तथा कई चुनौतियों का सामना किया। बैंक ने प्रत्येक आशंका को व्यवसायिक अवसर में बदला तथा बैंकिंग उद्योग में अपने समक्ष को से उत्कृष्ट रहा। सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के शाखा प्रबंधक ने स्थापना दिवस के अवसर पर ग्राहकों का स्वागत किया तथा बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी। मौके पर बैंक स्टॉफ सहायक शाखा प्रबंधक मनोज आइंद, अप्रेंटिस अमित कुमार, प्रधान खदांची निर्मल राही, कलर्क मेवालाल बिरुवा, सीबीआई बीसी विजेद्र कुमार चौबे, अमित कुमार चौबे, अनूप कुमार,शशि कुमार तिवारी ग्राहक चंद्रभूषण चौबे, अब्दुल अंसारी, शाहिद अंसारी,आनंद कुमार सहित बड़ी संख्या लोग मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play