whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27169678
Loading...


भंडरिया के जंगल में हुई लूटकांड का साजिशकर्त्ता गिरफतार

location_on गढ़वा access_time 06-Oct-23, 08:30 PM visibility 674
Share



भंडरिया के जंगल में हुई लूटकांड का साजिशकर्त्ता गिरफतार


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा विगत 27 जनवरी को जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र के बिंदा से पूरब स्थित जंगल में पांच अपराधकर्मियों द्वारा लूटपाट की घटना मामले में पुलिस ने इस कांड के साजिशकर्त्ता मिकाईल खान को छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर से पांच अक्टूबर को गिरफतार कर लिया है। इस लूटकांड के तीन अन्य अपराधकर्मियों को पुलिस ने पूर्व में ही गिरफतार कर जेल भेज चुकी है। उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पत्रकार वार्ता में दी। उन्होने बताया कि सत्यनारायण मरावी के साथ उक्त लूटकांड की घटना हुयी थी जिसके आलोक में भंडरिया थाना कांड संख्या 6/23 दिनांक 27/01/2023 धारा 395 भादवि दर्ज किया गया था।
कांड के उद्भेदन के लिए एसडीपीओ रंका के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर कांड का उद्भेदन कर तीन अभियुक्तों को पूर्व में ही गिरफतार कर जेल भेजा गया था। अभियुक्तों के पास से कांड में लूटी गई काला रंग का बैग, बायोमेट्रिक स्कैनर, एसबीआई बैंक का एटीएम और भारत फाईनेंस का कलेक्शन रजिस्टर बरामद किया गया था। घटना के बाद से ही फरार चल रहे इस कांड का साजिशकर्ता मिकाईल खान, पिता अयूब खान, सोनीपरा, डूमरडीह, सरगुजा, छत्तीसगढ़ को 5 अक्टूबर को अम्बिकापुर से गिरफतार किया गया। उन्होने बताया कि मिकाईल खान पूर्व में भारत फाईनेंस नामक कंपनी में कार्यरत था जहां उसे कंपनी के द्वारा गबन का दोषी पाए जाने पर निकाल दिया गया था। उसके जगह पर वादी सत्यनारायण मरावी को नियुक्त किया गया था।
विद्वेश की भावना से दुष्प्रेरित होकर मिकाईल खान ने अपने दोस्तों के साथ योजना बना कर घटना को अंजाम दिया। उन्होने बताया कि छापामारी दल में पु.नि. सह थाना प्रभारी संजय खाखा, संजय कुमार, चालक अजय खलखो तथा चौकीदार उमेश केरकेटटा शामिल थे जिन्हे पुरस्कृत किया जाएगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play