whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27167029
Loading...


सीओ और थाना प्रभारी के प्रयास से भूमि का विवाद सुलझा

location_on भंडरिया access_time 18-Jul-20, 09:03 PM visibility 696
Share



						सीओ और थाना प्रभारी के प्रयास से भूमि का विवाद सुलझा


भंडरिया check_circle
संवाददाता



भंडरिया : भंडरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित सत्येंद्र केशरी और बिगन प्रजापति के बीच बहुत दिनों से चल रहे भूमि विवाद को भंडरिया अंचलाधिकारी एवं थाना इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार के पहल पर समाप्त कर दिया गया है। भंडरिया गांव निवासी सत्येंद्र केशरी एवं बिगन प्रजापति के बीच सड़क निर्माण को लेकर बहुत दिन से भूमि विवाद चल रहा था, कई मर्तबा बैठक भी की गयी और थाना तक मामला पहुंचा था परंतु इसका निस्तारण नहीं हो पा रहा था। भंडरिया बीडीओ सह अंचलाधिकारी एवं अंचल निरीक्षक के द्वारा अंचल अमीन से भूमि का सीमांकन कराया गया और भूमि के नक्शा से जमीन की नापी की गई। भूमि के बीच से रास्ता भी निकाल दिया गया। मापी के बाद पूरे जमीन की खूंटा गड़ी कर दी गई है।
इस के साथ ही बहुत दिन से चल रहे इस विवाद का निपटारा कर लिया गया और दोनों जमीन के बीच से रास्ता भी निकाल दिया गया है। इस भूमि विवाद का निपटारा कर देने के बाद सत्येंद्र केशरी और बिगन प्रजापति के पूरे परिवार में काफी हर्ष व्याप्त है। दोनों पक्ष के लोगों मे इस जमीन को लेकर कई बार तीखी नोकझोंक भी हुई थी और दोनों तरफ के लोग परेशान थे। थाना इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने कहा कि किसी भी बडे़ से बड़े मामले का निपटारा शांति समझौता के तहत कर लिया जाना सबसे बड़ी उपलब्धि है। शांति समझौता से हुए निपटारे मे काफी टिकाउपन भी होता है। लोगों को चाहिए छोटे बड़े मामले मिलकर, बैठकर ग्राम स्तर में समाधान कर लें यह सबसे बड़ी उपलब्धि का काम होता है। इस मौके पर अधिकारी कर्मचारी सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play