whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28162354 readers visited
Loading...

Advertisement

उपायुक्त ने तकनीकी विभाग के अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक, योजनाओं को निर्धारित समय में पूरा करने का दिया निर्देश

location_on गढ़वा access_time 29-Dec-24, 11:10 PM visibility 707
Share



उपायुक्त ने तकनीकी विभाग के अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक, योजनाओं को निर्धारित समय में पूरा करने का दिया निर्देश
बैठक लेते उपायुक्त


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त शेखर जमुआर ने नये समाहरणालय स्थित सभागार में तकनीकी विभाग के कार्यपालक अभियंताओं के साथ बैठक कर विभिन्न विभागों की चल रही योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभागवार योजनाओं के संचालन की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को योजनाओं को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए।

अनुपस्थित अधिकारियों पर नाराजगी

बैठक में उपायुक्त ने अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त की और उन्हें कार्य में अधिक सक्रियता बरतने की सलाह दी।

विभिन्न विभागों की समीक्षा

उपायुक्त ने पेयजल एवं स्वच्छता, ग्रामीण कार्य, पथ निर्माण, ग्रामीण विकास, भवन निर्माण, जल पथ प्रमंडल, और विद्युत विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

Advertisement
उन्होंने पेयजल विभाग के कार्यपालक अभियंता को पथ प्रमंडल के साथ समन्वय स्थापित कर पाईपलाइन कार्य को समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया।

विद्युत और भवन निर्माण योजनाओं की समीक्षा

विद्युत विभाग की समीक्षा में उन्होंने इलेक्ट्रिकल सब स्टेशन और वितरण की स्थिति पर ध्यान दिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। भवन निर्माण योजनाओं में लाइब्रेरी निर्माण की प्रगति की भी जानकारी ली।

उपायुक्त ने डीडीसी को निर्देशित किया कि वे अपनी अध्यक्षता में सभी कार्यपालक अभियंताओं और कांट्रैक्टर्स के साथ बैठक कर जिले में चल रही योजनाओं में आ रही समस्याओं को दूर करने की योजना बनाएं।

बैठक में उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा और विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play