whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 24343330
Loading...


हाई कोर्ट पहुंचे योगेंद्र साव, गोलीकांड और भ्रष्टाचार मामले की सीबीआई जांच की मांग

location_on गढ़वा access_time 21-Mar-25, 06:30 PM visibility 1631
Share



हाई कोर्ट पहुंचे योगेंद्र साव, गोलीकांड और भ्रष्टाचार मामले की सीबीआई जांच की मांग


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिले के बरवाडीह पंचायत के आरटीआई कार्यकर्ता योगेंद्र साव ने अपने ऊपर हुए गोलीकांड और बरवाडीह पंचायत में हुए भ्रष्टाचार की जांच सीबीआई से कराने के लिए झारखंड हाई कोर्ट का रुख किया है। इस संबंध में उन्होंने हाई कोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार से मुलाकात की और 2016 से 2025 तक मनरेगा समेत अन्य योजनाओं में हुए भ्रष्टाचार से जुड़े कागजात उपलब्ध कराए।

योगेंद्र साव ने अपने ऊपर हुए हमले की सीबीआई जांच कराने के लिए ठोस कारण और प्रमाण अधिवक्ता को सौंपे हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि गढ़वा पुलिस मुख्य साजिशकर्ता तक नहीं पहुंच पा रही है, क्योंकि मुख्य षड्यंत्रकारी पूर्व बिस सूत्री उपाध्यक्ष सह झामुमो नेता नितेश सिंह हैं।

योगेंद्र साव ने 2020 में ही चिनियाँ थाना में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने स्पष्ट रूप से नितेश सिंह पर आरोप लगाया था कि उनकी जान को खतरा है। बावजूद इसके, पुलिस ने इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

योगेंद्र साव ने हाई कोर्ट को कई भ्रष्टाचार से जुड़े कागजात सौंपे हैं। इसके साथ ही, उन्होंने नितेश सिंह, नीतू सिंह, पम्मी देवी और उनके परिवार के अन्य सदस्यों, मंदीप यादव, बबलू सिंह की संपत्तियों की सीबीआई जांच कराने के लिए क्रिमिनल रिट दायर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

अधिवक्ता राजीव कुमार ने कहा कि सीबीआई जांच के बाद मुख्य षड्यंत्रकारी जरूर बेनकाब होंगे और न्याय मिलेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अदालत में पूरी मजबूती से यह मामला रखा जाएगा ताकि निष्पक्ष जांच हो सके।





Trending News

#1
बकरीद को लेकर गढ़वा शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च

location_on गढ़वा
access_time 06-Jun-25, 11:54 PM

#2
तीन वर्षों से एक ही स्थान पर जमे लिपिकों व ऑपरेटरों के तबादले की मांग, विजय ठाकुर ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

location_on गढ़वा
access_time 06-Jun-25, 05:41 PM

#3
होटल में संदिग्ध गतिविधियों का खुलासा, तीन मुख्य आरोपी जेल भेजे गए

location_on गढ़वा
access_time 03-Jun-25, 08:30 PM

#4
गढ़वा: होटल में पुलिस की छापेमारी, 11 हिरासत में – शहर में मचा हड़कंप

location_on गढ़वा
access_time 02-Jun-25, 09:30 PM

#5
एसडीएम के आदेश पर होटल को किया गया सील

location_on गढ़वा
access_time 04-Jun-25, 07:11 PM


Latest News

बकरीद को लेकर गढ़वा शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च

location_on गढ़वा
access_time 06-Jun-25, 11:54 PM

तीन वर्षों से एक ही स्थान पर जमे लिपिकों व ऑपरेटरों के तबादले की मांग, विजय ठाकुर ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

location_on गढ़वा
access_time 06-Jun-25, 05:41 PM

पर्यावरण दिवस पर भवनाथपुर प्लस टू विद्यालय में पौधारोपण, शिक्षकों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 06-Jun-25, 05:38 PM

जीएन कॉन्वेंट स्कूल में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 06-Jun-25, 12:49 PM

विश्व पर्यावरण दिवस पर गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

location_on गढ़वा
access_time 06-Jun-25, 12:45 PM

विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर दानरो तट पर हुई भव्य गंगा आरती

location_on गढ़वा
access_time 06-Jun-25, 12:39 PM

विश्व पर्यावरण दिवस प्रतिज्ञा है : उपायुक्त

location_on गढ़वा
access_time 06-Jun-25, 12:22 PM

कॉफ़ी विद एसडीएम में कोचिंग संस्थानों ने रखी समस्याएं और सुझाव, एसडीएम ने दिए समाधान के संकेत

location_on गढ़वा
access_time 04-Jun-25, 11:13 PM

गढ़वा में पंचायत सचिव संघ के प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात, विकास को लेकर मिले निर्देश

location_on गढ़वा
access_time 04-Jun-25, 11:05 PM

गढ़वा जिले के लिए अरविंद पटवा बने श्रम एवं कौशल विकास विभाग के विधायक प्रतिनिधि

location_on गढ़वा
access_time 04-Jun-25, 10:21 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play