whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27926424
Loading...


रमकंडा बीडीओ ने सबके सामने रोजगार सेवक को जड़ा थप्पड़, बात बढ़ाने पर कार्रवाई की धमकी

location_on रमकंडा access_time 22-Mar-25, 05:51 PM visibility 1486
Share



रमकंडा बीडीओ ने सबके सामने रोजगार सेवक को जड़ा थप्पड़, बात बढ़ाने पर कार्रवाई की धमकी
बीडीओ संजय कोंनगड़ी व रमकंडा प्रखंड कार्यालय


रमकंडा check_circle
संवाददाता



रमकंडा : बीडीओ संजय कोंनगड़ी ने बलिगढ़ पंचायत के ग्रामीण व प्रखंड कर्मियों के सामने इसी पंचायत में पदस्थापित रोजगार सेवक संजय लकड़ा को थप्पड़ जड़ दिया। वहीं आरोप है कि दबंगई दिखाने के बाद बीडीओ श्री कोंनगड़ी ने बात आगे बढ़ाने पर रोजगार सेवक की नौकरी खत्म करने की भी धमकी दे डाली। ऐसे में उक्त रोजगार सेवक समेत अन्य कर्मियों ने बीडीओ की धमकी के बाद भय से इस मामले को दबा दिया।वहीं तीन दिनों तक इस मामले पर पर्दा डालने का प्रयास किया गया।लेकिन धीरे धीरे पिटाई की इस घटना की जानकारी रमकंडा में आग की तरह फैली।वहीं चौक चौराहों पर इसकी चर्चा होने के बाद इस मामले का खुलासा हुआ।जानकारी के अनुसार बीडीओ ने पिछले मंगलवार को बलिगढ़ पंचायत में शिविर लगाने का मौखिक निर्देश दिया था।
लेकिन महुआ चुनने में इन दिनों ग्रामीणों की व्यस्तता को लेकर 11 बजे तक पंचायत भवन में लोग नही पहुंचे थे. वहीं बीडीओ निर्धारित समय पर पंचायत भवन पहुंच गये। लेकिन ग्रामीणों की अनुपस्थिति को लेकर आगबबूला हो गये। वहीं इस मामले के साथ ही पीएम आवास के सेक डाटा सर्वेक्षण में लापरवाही बरतने की बात कहते हुए रोजगार सेवक को खरी खोटी सुनाने लगे।वहीं पीड़ित रोजगार सेवक मामलों पर हो रही समस्याओं को बताने लगे।इसी बीच नाराज बीडीओ ने अचानक थप्पड़ जड़ दिया।इस घटना के बाद वहां मौजूद प्रखंड कर्मी व अन्य लोग अचंभित हो गये। इधर इस घटना के बाद से प्रखंड कर्मियों में दहशत का माहौल है। बीडीओ पर संघ दर्ज करायेगा प्राथमिकी: जिलाध्यक्ष मनरेगा कर्मचारी संघ के गढ़वा जिलाध्यक्ष बसंत सिंह ने बीडीओ की ओर से रोजगार सेवक पर की गई इस तरह की कार्रवाई की घोर निंदा की है।
उन्होंने कहा है कि इस मामले को संघ बर्दाश्त नही करेगा।वहीं बीडीओ पर प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी। उन्होंने कहा कि अगर रोजगार सेवक ने लापरवाही बरती है तो उस पर संवैधानिक तरीके से करवाई होना चाहिये। लेकिन बीडीओ ने असंवैधानिक तरीकों का उपयोग किया है।शारीरिक दंड देने का अधिकार बीडीओ को नही है। कहा कि बीडीओ पर कार्रवाई के लिये कार्मिक विभाग को भी पत्र भेजा जायेगा।वहीं कार्रवाई नही हुई तो संघ आन्दोलन भी करेगा। जवाब देने पर बीडीओ ने मारा थप्पड़: रोजगार सेवक इस संबंध में पूछे जाने पर रोजगार सेवक संजय लकड़ा ने कहा कि बलिगढ़ पंचायत में नेटवर्क एक गंभीर समस्या है। इसके कारण सर्वेक्षण में दिक्कत हो रहा है।वहीं महुआ चुनने में व्यस्तता को लेकर 11 बजे तक ग्रामीण शिविर में नही पहुंचे थे।
इसी मामलों पर बीडीओ को जवाब दे रहे थे। की अचानक उन्होंने सबके सामने थप्पड़ जड़ दिया। आरोप गलत, ऐसी कोई बात नही: बीडीओ इस संबंध में पूछे जाने पर बीडीओ संजय कोंगड़ी ने थप्पड़ जड़ने की बात को गलत बताया।कहा कि ऐसी कोई बात नही है। रोजगार सेवक का आरोप गलत है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play