whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26494022
Loading...


कॉफ़ी विद एसडीएम में एसडीएम ने रामनवमी अखाड़ा समितियों के साथ किया संवाद

location_on गढ़वा access_time 26-Mar-25, 07:22 PM visibility 853
Share



कॉफ़ी विद एसडीएम में एसडीएम ने रामनवमी अखाड़ा समितियों के साथ किया संवाद


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा :

अखाड़ों ने साफ-सफाई, कानून व्यवस्था, नो-एंट्री, पेयजल, बिजली आदि को लेकर दिए सुझाव

कम तीव्रता के ध्वनि विस्तारक वाले चार सर्वश्रेष्ठ अखाड़ों को प्रशासन करेगा पुरस्कृत: एसडीएम

हर्षोल्लास के साथ मनाएं रामनवमी, प्रशासनिक व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंद

डीजे प्रतिबंध संबंधी आदेश के बारे में समितियों को दी गई विस्तृत जानकारी

गैर-लाइसेंसी अखाड़ा समितियां लाइसेंस के लिए आगे आएं

 अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) संजय कुमार ने अपने साप्ताहिक कार्यक्रम "कॉफी विद एसडीएम" में बुधवार को गढ़वा अनुमंडल क्षेत्र की रामनवमी अखाड़ा समितियों को कॉफी पर आमंत्रित कर अनौपचारिक संवाद किया।

इस संवाद में करीब दो दर्जन अखाड़ा समितियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और अपने सुझाव व समस्याएं साझा कीं।

एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि यह पूरी तरह से अनौपचारिक वार्ता है, जिसमें सभी खुलकर अपने विचार रख सकते हैं। उन्होंने सभी अखाड़ा समितियों को रामनवमी के पर्व को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की और आश्वस्त किया कि प्रशासनिक व्यवस्थाएं पूरी तरह से चाक-चौबंद रहेंगी।

बैठक में शामिल प्रमुख अखाड़े

बैठक में श्री रामनवमी पूजा महा समिति, मां भवानी अखाड़ा, जय भारत अखाड़ा टंडवा, झुग्गी झोपड़ी अखाड़ा रंका मोड़, श्री राम दल चिरौंजिया, श्री राम मंदिर टंडवा, व्यवसायी संघ अखाड़ा, श्री राम मंडली, जय मां शायर देवी अखाड़ा मेराल, कसेरा समिति, महाराणा प्रताप अखाड़ा, गौ सेवा मित्र मंडली, रामनवमी समिति खरसोता मझिआंव सहित अन्य समितियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

बैठक में आए प्रमुख सुझाव

1. साफ-सफाई व यातायात व्यवस्था

मुख्य मार्गों पर मांस-मछली की दुकानें बंद रखने या दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग।

भारी वाहनों का प्रवेश दोपहर से शाम तक रोका जाए।

सड़कों पर 10 दिन तक नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जाए।

सार्वजनिक शौचालय व पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

2. ध्वनि नियंत्रण और डीजे प्रतिबंध

अनुमन्य सीमा में ध्वनि विस्तारकों के प्रयोग की अनुमति दी जाए।

डीजे के उपयोग पर प्रतिबंध का पालन हो।

प्रशासन चार सर्वश्रेष्ठ अखाड़ों को पुरस्कृत करेगा, जो कम तीव्रता वाली कर्णप्रिय ध्वनि का उपयोग करेंगे।

3. सुरक्षा व सुविधाएं

सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत कराई जाए।

सड़कों पर जर्जर बिजली के पोल व झूलते तारों को हटाया जाए।

पर्व के दौरान स्ट्रीट लाइटें ठीक कराई जाएं।

मुख्य मार्ग पर डिवाइडर से जमा धूल हटाने के लिए नगर परिषद को निर्देश दिए जाएं।

एसडीएम ने दी यह महत्वपूर्ण हिदायतें

1. ध्वनि तीव्रता को प्रतियोगिता न बनाएं

एसडीएम ने अखाड़ों से डीजे और लाउडस्पीकर को आपसी प्रतियोगिता का हिस्सा न बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता इस बात की होनी चाहिए कि सबसे मधुर और कर्णप्रिय ध्वनि का उपयोग कौन करता है।

2. गैर-लाइसेंसी अखाड़ों को लाइसेंस लेने की अपील

उन्होंने सभी बिना लाइसेंस वाले अखाड़ों से नियमानुसार लाइसेंस लेने की अपील की, ताकि उनकी वैधता बनी रहे।

3. सोशल मीडिया का सकारात्मक प्रयोग करें

उन्होंने रामनवमी के दृश्यों को सोशल मीडिया (फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब) के माध्यम से प्रचारित करने की सलाह दी। साथ ही, किसी भी भड़काऊ या कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली पोस्ट से बचने की चेतावनी दी।

4. डीजे प्रतिबंध के आदेश को दोहराया

एसडीएम ने माननीय न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए डीजे के पूर्ण प्रतिबंध की जानकारी दी और कहा कि अन्य ध्वनि विस्तारकों की ध्वनि सीमा 80 डेसीबल तक होनी चाहिए।

"कॉफी विद एसडीएम" कार्यक्रम में शामिल रामनवमी अखाड़ा समितियों के प्रतिनिधियों ने इस मित्रतापूर्ण संवाद की सराहना की और प्रशासन को संपूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play