whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 24090162
Loading...


कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में भाजपा का मशाल जुलूस

location_on गढ़वा access_time 23-Apr-25, 08:15 PM visibility 470
Share



कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में भाजपा का मशाल जुलूस


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : टाउन हॉल से रंका मोड़ तक कार्यकर्ताओं ने निकाला आक्रोश मार्च, पाकिस्तान के खिलाफ जताया विरोध

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार की शाम टाउन हॉल मैदान से रंका मोड़ तक मशाल जुलूस निकाल कर आक्रोश प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने किया। कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद और पाकिस्तान विरोधी नारे लगाते हुए हमले की कड़ी निंदा की।

“मोदी सरकार आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकेगी” : ठाकुर प्रसाद महतो

आक्रोश मार्च के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि पाकिस्तान ने एक सोची-समझी साजिश के तहत भारत पर कायरतापूर्ण हमला किया है।

यह हमला धर्म पूछकर खास वर्ग के लोगों पर किया गया है, जो मानवता के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है और पाकिस्तान को उसकी भाषा में जवाब दिया जाएगा।

“दुनिया के किसी कोने में छुपे आतंकियों का अंत निश्चित” : विनय चौबे

भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय चौबे ने कहा कि इस हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादी चाहे दुनिया के किसी भी कोने में क्यों न हों, उनका अंत तय है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की पीठ में छुरा घोंपने की नीति अब नहीं चलेगी। भारत अब शक्तिशाली राष्ट्रों की श्रेणी में है और अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।

भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता हुए शामिल

प्रदर्शन कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, भाजपा नेता ब्रजेश उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता, नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, जयंत पाण्डेय, शुभम गुप्ता, पार्वती सिंह, रितेश दुबे, टिंकू गुप्ता, प्रवीण पाल, कंचन पाण्डेय, मनोज महतो, अंकित तिवारी, लक्ष्मीकांत पाण्डेय, अरविंद पटवा, अमर गुप्ता, करण चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।





Trending News

#1
भगवान परशुराम जयंती पर ब्राह्मण समाज ने किया पूजन, राहगीरों को पिलाया शरबत व जल

location_on गढ़वा
access_time 02-May-25, 08:08 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
आईएमडी सेल में मजदूर दिवस पर मौत का तांडव, मजदूर की दर्दनाक गिरावट ने उजागर की लापरवाही

location_on गढ़वा
access_time 01-May-25, 11:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष डॉ. शशिभूषण मेहता ने विद्यालय प्रांगण में की प्रेरणादायक उपस्थिति

location_on गढ़वा
access_time 01-May-25, 11:37 PM


Latest News

भगवान परशुराम जयंती पर ब्राह्मण समाज ने किया पूजन, राहगीरों को पिलाया शरबत व जल

location_on गढ़वा
access_time 02-May-25, 08:08 AM

आईएमडी सेल में मजदूर दिवस पर मौत का तांडव, मजदूर की दर्दनाक गिरावट ने उजागर की लापरवाही

location_on गढ़वा
access_time 01-May-25, 11:41 PM

ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष डॉ. शशिभूषण मेहता ने विद्यालय प्रांगण में की प्रेरणादायक उपस्थिति

location_on गढ़वा
access_time 01-May-25, 11:37 PM

गढ़वा में स्वास्थ्य एवं शिक्षा समिति की समीक्षात्मक बैठक संपन्न, सुधार हेतु दिए गए अहम निर्देश

location_on गढ़वा
access_time 30-Apr-25, 07:31 PM

कॉफी विद एसडीएम : होटल संचालकों से एसडीएम ने की संवादात्मक बैठक, सुरक्षा व पर्यटन को लेकर दिए अहम सुझाव

location_on गढ़वा
access_time 30-Apr-25, 07:16 PM

रंका बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, अंचलाधिकारी ने NH को कराया अतिक्रमण मुक्त

location_on गढ़वा
access_time 30-Apr-25, 07:08 PM

गढ़वा सदर अस्पताल परिसर स्थित बिरसा दवाखाना का जीर्णोद्धार, 24 घंटे सस्ती दवाएं उपलब्ध

location_on गढ़वा
access_time 30-Apr-25, 07:05 PM

हेमंत सरकार पर भाजपा का प्रहार: बिजली दर बढ़ोतरी को बताया जनता के साथ धोखा

location_on गढ़वा
access_time 30-Apr-25, 07:01 PM

परशुराम जयंती पर झामुमो की सामाजिक पहल: रंका मोड़ पर शीतल शर्बत वितरण कर दिया सेवा और एकता का संदेश

location_on गढ़वा
access_time 30-Apr-25, 06:56 PM

रंका मोड़ घंटाघर के समीप लगा आरो मशीन सालों से बंद, शुद्ध जल के लिए तरस रही जनता

location_on गढ़वा
access_time 30-Apr-25, 12:15 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play