whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27922436
Loading...


रंका बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, अंचलाधिकारी ने NH को कराया अतिक्रमण मुक्त

location_on गढ़वा access_time 30-Apr-25, 07:08 PM visibility 663
Share



रंका बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, अंचलाधिकारी ने NH को कराया अतिक्रमण मुक्त


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



रंका : रंका बाजार क्षेत्र में फुटपाथ पर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण और इसके कारण लगने वाले भीषण जाम से निजात दिलाने के लिए बुधवार को अंचलाधिकारी शिवपूजन तिवारी के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) के किनारे जेठन सिंह चौक से लेकर शिव नदी पुल तक के दोनों ओर अतिक्रमण को हटाया गया।

अंचलाधिकारी शिवपूजन तिवारी ने बताया कि पिछले कई महीनों से रंका शहर में फुटपाथों पर दुकानदारों द्वारा अवैध रूप से दुकानें सजाने के कारण आम लोगों को पैदल चलने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। जगह की कमी के कारण लोग सड़क पर ही दोपहिया वाहन खड़े कर देते थे, जिससे आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न होती थी।

बुधवार को अभियान के पहले चरण में जेठन सिंह चौक से शिव नदी पुल तक के दोनों किनारों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अंचलाधिकारी ने यह भी बताया कि दूसरे चरण में थाना मोड़ इलाके से अतिक्रमण हटाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में यदि किसी ने फिर से अतिक्रमण किया, तो उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

इस अभियान के दौरान रंका अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह, पुलिस निरीक्षक सुभाष पासवान, रंका थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह सहित पुलिस बल के जवान मौके पर मौजूद थे, जिन्होंने अभियान को सफल बनाने में सहयोग किया।

यह कार्रवाई आमजन की सुविधा और नगर की सुव्यवस्था हेतु उठाया गया एक सराहनीय कदम माना जा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की है।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play