गढ़वा : ग्रुप ऑफ ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष डॉ. शशिभूषण मेहता ने विद्यालय प्रांगण में उपस्थित होकर विद्यालय परिवार को कृतार्थ किया। उनकी आगमन पर विद्यालय की प्रबंधन समिति एवं प्रधानाचार्य श्री भाष्कर बाला चंदरूडू ने भव्य स्वागत किया।
डॉ. मेहता ने विद्यालय के शैक्षणिक, भौतिक, सह-पाठ्य और सांस्कृतिक गतिविधियों सहित सभी पहलुओं का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षकों को उनके सर्वांगीण विकास हेतु प्रेरित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “हमारा सपना तभी साकार होगा जब हम सभी मिलकर विद्यालय के विभिन्न क्षेत्रों में सतत प्रयास करेंगे और यहाँ के छात्र अपने-अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे।
उन्होंने विश्वास जताया कि नया शैक्षणिक सत्र 2025-26 और भी उत्कृष्ट परिणाम लेकर आएगा, और इसके लिए हम सभी पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं। डॉ. मेहता ने विद्यालय में समय-समय पर अभिभावक की भूमिका निभाते हुए निरंतर मार्गदर्शन प्रदान किया है, जिससे वे शिक्षा क्षेत्र में प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं।