गढ़वा : भाजपा गढ़वा जिला इकाई द्वारा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई।
पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि सरकार बदलने के बाद गढ़वा में जिस तरह से गुण्डागर्दी बढ़ा है, यह लोकतंत्र के लिए अत्यंत ही घातक है। उन्होने कहा कि कल टेंडर मामले में रंका के रहने वाले संवेदक को जिस तरह से झामुमो के पदाधिकारी नेता एवं कार्यकर्ता के द्वारा मारपीट व लुटपाट किया गया वह बेहद शर्मनाक बात है। झामुमो जब से सत्ता में आई है, गढ़वा सहित पुरे झारखंड में झामुमो सरकार अपने गुंडों से लुटपाट करा रही है। गढ़वा में प्रशासन भी मुकदर्शक बनी हुई है। खुलेआम एक संवेदक को झामुमो के नेताओ के द्वारा मारा गया लुटपाट किया गया।
लेकिन पुलिस प्रशासन पास में रहकर भी चुपचाप देख रही है। यह काम सरकार में बैठे लोगों के इशारे पर हुआ है।
समाहरणालय परिसर में इतना बड़ा घटना घट रहा है। इस घटना से यह स्पष्ट होता है कि गढ़वा की जनता सुरक्षित नहीं है। कल की घटना से आम जनता में भय का माहौल है। भाजपा सरकार में जनता से लेकर अफसर तक सबलोग सुरक्षित थे। लेकिन झामुमो सरकार जब से सत्ता में आई है हर दिन कुछ न कुछ घटना घट रही है। झामुमो सरकार में हर दिन लोकतंत्र की हत्या हो रही है। हर विभाग में दलाली प्रथा चरम पर पहुँच चुका है।
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए एससी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिती सदस्य जवाहर पासवान ने कहा कि गढ़वा की जनता झामुमो के कुकृत्य से काफी मर्माहत है।
इस तरह का घटना पहली बार हुआ है। भाजपा सरकार में हर लोग सुरक्षित थे। लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद झारखंड में आपराधिक प्रवृति के लोगों का मनोबल बढ़ा है। एक संवेदक पर जानलेवा हमला झामुमो के लोगों ने किया। कुछ अफसर भी झामुमो के लिए काम कर रहे हैं, उनके लिए एक नसीहत है कि अफसर जनता के लिए काम करे अन्यथा भाजपा जनहित में चुप नहीं बैठेगी। गढ़वा की जनता झामुमो को वोट देकर अफसोस कर रही है।
पत्रकार वार्ता में मुख्य रुप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी, जिला मिडीया प्रभारी विवेकानंद तिवारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रीतेश चौबे, अल्पस़ख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष नसरुद्दीन अंसारी सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौके पर मौजुद थे।