whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28371277 readers visited
Loading...

Advertisement

पंचायत सचिवालय सशक्त होगा तो ब्लॉक और जिला सशक्त होगा : एसडीओ

location_on गढ़वा access_time 05-May-25, 07:45 AM visibility 714
Share



पंचायत सचिवालय सशक्त होगा तो ब्लॉक और जिला सशक्त होगा : एसडीओ


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : पंचायत स्तरीय सभी कार्यों की नियमित समीक्षा करें मुखिया

 उपायुक्त श्री शेखर जमुवार के निर्देश पर शनिवार को जिले की सभी पंचायतों में पंचायत स्तरीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसी क्रम में सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने सदर प्रखंड के कल्याणपुर पंचायत भवन में समीक्षा बैठक में भाग लिया।

बैठक में उपस्थित मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, शिक्षक, जलसहिया, स्वयंसेवक, किसान मित्र आदि को संबोधित करते हुए एसडीओ संजय कुमार ने कहा कि "पंचायत सचिवालय को सशक्त किए बिना विकेंद्रीकृत विकास की परिकल्पना अधूरी है। जब पंचायत सशक्त होगा, तभी ब्लॉक और जिला भी मजबूत होंगे।

Advertisement
"

उन्होंने सभी मुखियाओं को निर्देश दिया कि वे अपने क्षेत्र में संचालित सभी विकास योजनाओं और कार्यालयों का नियमित निरीक्षण करें और योजनाओं की सतत मॉनिटरिंग करते रहें। एसडीओ ने कहा कि अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में पंचायत सचिवालय की सबसे बड़ी भूमिका है।

बैठक में मौजूद मुखिया अशोक कुमार, वार्ड सदस्य मुकेश कुमार, पंचायत सचिव प्रीति कुमारी, रोजगार सेवक अजय कुमार, प्रधानाध्यापक कृष्ण मुरारी पांडे एवं अन्य कर्मियों ने पंचायत के समुचित विकास में अपनी भूमिका पर विचार रखे।

एसडीओ ने विशेष रूप से राशन डीलरों को निर्देश देते हुए कहा कि वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करें।

Advertisement
यदि कम राशन देने की शिकायत मिली तो संबंधित डीलर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि मुसहर परिवारों तक राशन पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रह जाए।

यह बैठक सरकार की गांव-गांव तक सुशासन और योजनाओं की पारदर्शिता की दिशा में एक सराहनीय पहल मानी जा रही है।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#3
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play