whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28368747 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

कॉफी विद एसडीएम : होटल संचालकों से एसडीएम ने की संवादात्मक बैठक, सुरक्षा व पर्यटन को लेकर दिए अहम सुझाव

location_on गढ़वा access_time 30-Apr-25, 07:16 PM visibility 745
Share



कॉफी विद एसडीएम : होटल संचालकों से एसडीएम ने की संवादात्मक बैठक, सुरक्षा व पर्यटन को लेकर दिए अहम सुझाव


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) संजय कुमार द्वारा चलाए जा रहे संवादात्मक पहल "कॉफी विद एसडीएम" कार्यक्रम के तहत मंगलवार को एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें अनुमंडल क्षेत्र के होटल संचालकों से अनौपचारिक चर्चा की गई। इस एक घंटे की बातचीत में शहर के प्रमुख होटल व्यवसायियों के साथ-साथ नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार और जिला पर्यटन कार्यालय के विशेषज्ञों ने भी भाग लिया।

होटल व्यवसायियों ने रखी समस्याएं और सुझाव

बैठक के दौरान होटल व्यवसायियों ने खुलकर अपनी समस्याएं रखीं। होटल महाराजा पैलेस के संचालक प्रकाश कुमार ने मझिआंव मोड़ पर टेंपो व टोटो चालकों की वजह से लगने वाले ट्रैफिक जाम की शिकायत की, जिस पर एसडीएम ने नगर परिषद को शहरी प्रबंधन को सुधारने का निर्देश दिया।

Advertisement
साफ-सफाई समेत कई मुद्दे भी चर्चा में आए।

होटल व्यवसायी पहली बार एक मंच पर आए एकजुट

तिवारी रेस्ट हाउस के उमाकांत तिवारी और होटल पद्मावत के राघवेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि यह पहली बार है जब जिले के सभी होटल संचालक एक मंच पर आए हैं। उन्होंने "कॉफी विद एसडीएम" कार्यक्रम को इसके लिए प्रेरणास्रोत बताया और भविष्य में अपनी स्तर पर भी बैठकें आयोजित करने की बात कही।

सुरक्षा नियमों के पालन पर दिया गया जोर

एसडीएम ने सभी होटल संचालकों से अपील की कि वे सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करें। प्रत्येक मेहमान का आईडी विवरण संधारित कर थाना को साझा करें, ताकि विधि व्यवस्था और अपराध नियंत्रण में प्रशासन को सहयोग मिल सके।

Advertisement

सीसीटीवी व अग्निशमन यंत्र अनिवार्य

एसडीएम ने सभी होटलों में पर्याप्त मेमोरी स्टोरेज के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाने और अग्निशमन यंत्रों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निजता का सम्मान बनाए रखने की भी बात कही।

झारखंड पर्यटन विभाग से पंजीकरण का सुझाव

उन्होंने सभी संचालकों को झारखंड पर्यटन विभाग से पंजीकरण कराने का सुझाव देते हुए इसके लाभों को रेखांकित किया—जैसे होटल की विश्वसनीयता बढ़ना, सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना आदि।

गढ़वा के पर्यटन स्थलों को करें प्रमोट

एसडीएम ने कहा कि होटल परिसर में गढ़वा के प्रमुख पर्यटन स्थलों जैसे सुखल्दरी, अन्नराज डैम, बंशीधर मंदिर आदि के फोटो और विवरण लगाएं ताकि बाहर से आने वाले पर्यटक गढ़वा के स्थलों से परिचित हो सकें।

Advertisement

प्रशिक्षण की सुविधा भी उपलब्ध

एसडीएम ने बताया कि होटल स्टाफ को प्रोफेशनल ट्रेनिंग दिलाने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा निशुल्क प्रशिक्षण की व्यवस्था है, जिसके लिए जिला पर्यटन कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

इस कार्यक्रम में होटल रॉयल पद्मावती, एसएनसी इंटरनेशनल, होटल कृष्णा हरि, होटल जी श्री, गुप्त वाटिका, तिवारी रेस्ट हाउस, होटल वीनस इंटरनेशनल, सांझा चूल्हा, होटल ठाकुर महल, होटल विकास इन, होटल राज पैलेस, होटल ग्रैंड व्यू, आरडीएस इन समेत अन्य होटलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

साथ ही जिला पर्यटन विशेषज्ञ पुष्कर गुप्ता, संदीप कुमार और गौरव कुमार की भी उपस्थिति रही।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#3
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play