whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27184896
Loading...


संदेहास्पद स्थिति में अल्पव्यस्क की हुई मौत

location_on गढ़वा access_time 11-Nov-23, 06:42 PM visibility 659
Share



संदेहास्पद स्थिति में अल्पव्यस्क की हुई मौत


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के लगमा गांव के श्रवण कुमार ठाकुर उर्फ रमेश ठाकुर के पुत्र सोनू ठाकुर 16 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसे शनिवार को गांव में ही एक बांध के पास गंभीर रुप से घायल अवस्था में पाया गया था। उसे जबड़े में नीचे गोली लगी थी। इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर एक पिस्ताैल भी मिला है, जिससे सोनू ठाकुर के गोली मार आत्महत्या करने की भी चर्चा हो रही है। जबकि उसके स्वजनों के अनुसार सोनू की किसी ने गोली मार कर हत्या कर दी। जबकि भ्रमित करने की नीयत से पिस्तौल को वहीं फेंक कर भाग गया, जिससे लोग इसे आत्महत्या समझें।
जानकारी के अनुसार सोनू ठाकुर की लगमा स्टैंड में स्टेशनरी एवं कार्ड छपाई करने की दुकान है, जिसे पिता-पुत्र मिलकर चलाते थे। स्वजनों के अनुसार शनिवार की सुबह में सोनू ने सो कर उठने के बाद घर से बाहर निकाल कर गया था। परिवार के लोग उसे दुकान जाने की बात समझ रहे थे। जबकि उसके जाने के करीब एक घंटे बाद गांव के ही एक व्यक्ति ने बांध की ओर शौच करने के लिए गया था। तब उस व्यक्ति की नजर घायलावस्था में जमीन पर गिरे सोनू ठाकुर पर पड़ी। इसके बाद उसने गांव के लोगों को इसकी सूचना दिया। इसकी खबर मिलते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को भी दे दी। तब पुलिस के सहयोग से घायल सोनू को वहां से उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इधर, स्वजनों का कहना है कि सोनू ठाकुर की किसी ने गोली मार कर हत्या कर दिया है तथा आत्महत्या का रुप देने की नीयत से पिस्टल भी वहीं छोड़कर फरार हो गया है। इधर, सोनू ठाकुर की सदर अस्पताल में मौत के बाद गढ़वा थाना पुलिस ने उसके शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। -गोली की आवाज को पटाखा समझकर नहीं दिया ध्यान - इस घटना को लेकर ग्रामीण स्तब्ध हैं। लोगों की मानें तो यह बड़ी ही दुखद घटना है। गांव के लोगों की मानें तो उन्हें गोली की आवाज जरुरी सुनाई दी थी। लेकिन लोगों ने इसे दीपावली को लेकर बच्चों द्वारा पटाखा चलाए जाने की बात समझा था। लेकिन इसके कुछ ही देर बाद जब गांव के एक व्यक्ति ने सोनू को घायल देखकर हल्ला किया, तब उन्होंने हकीकत को समझ सके कि सही मायने में गोली ही चली थी।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लक्ष्मी पूजा की तैयारी चल रही है। गांव में लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति स्थापित कर पूजा किया जाता है। इसे लेकर गांव के लोग सुबह में चंदा कलेक्शन एवं पूजा की तैयारी कर रहे थे। इस बीच अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दिया। लेकिन लोगों ने सोचा कि दीपावली होने के कारण बच्चे पटाखे छोड़ रहे होंगे। किसी ने उस पर ध्यान नहीं दिया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play