whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27224960
Loading...


बाबु दिनेश सिंह विश्वविद्यालय फरठिया का दिनेश प्रसाद सिंह को बनाया गया प्रथम कुलाधिपति

location_on गढ़वा access_time 14-Jul-23, 06:48 PM visibility 661
Share



   बाबु दिनेश सिंह विश्वविद्यालय फरठिया  का        दिनेश प्रसाद सिंह को  बनाया गया प्रथम कुलाधिपति


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : वनांचल एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट, फरठिया, गढ़वा द्वारा नवस्थापित बाबु दिनेश सिंह विश्वविद्यालय फरठिया गढ़वा झारखण्ड के प्रथम कुलाधिपति की नियुक्ति राज्य सरकार से प्राप्त तीन नामो के पैनल के प्रस्ताव के आलोक में राज्यपाल सह विजिटर द्वारा की गयी है जिसमे दिनेश प्रसाद सिंह को विश्वविद्यलाय का प्रथम कुलाधिपति नियुक्त किया गया है जिसकी अधिकारिक सुचना राज्यपाल के प्रधान सचिव द्वारा निर्गत पत्र संख्या वैधा-०३/२०२३/२१३९/रा० स० रांची दिनांक ०५-०७-२०२३ द्वारा दी गयी है इस पत्र के आलोक में झारखण्ड सरकार, उच्च एव तकनिकी शिक्षा विभाग के पत्रांक १४९५ दिनांक १३-०७-२०२३ द्वारा वनांचल एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी सह सचिव को सूचित किया गया है. कुलाधिपति की नियुक्ति नियमानुसार झारखण्ड सरकार द्वारा किये जाने के बाद श्री सिंह को बधाइयों का ताँता लग गया इस दौरान उन्होंने प्रथम प्रेस बिग्यप्ती कर राज्यपाल झारखण्ड सरकार को बधाई देते हुए बताया कि झारखण्ड राज्य के प्रत्येक युवक व युवतियों को शिक्षा के क्षेत्र में रोजगारोन्मुख शिक्षा देना उनका प्रथम उद्देश्य है ! इसके लिए उन्होंने गढ़वा जिला का चयन कर सन २००५ से अथक प्रयास कर रोजगारोन्मुख शिक्षा को बढाने के लिए प्रयासरत है जिसके फलस्वरूप आज ट्रस्ट द्वारा संचालित बिभिन्न महाविद्यालयों के हजारो विद्यार्थी रोजगार को पाकर अपने परिवार का जीवनयापन कर रहे है और झारखण्ड तथा देश के उन्नति में अपना योगदान दे रहे है, खासकर गढ़वा जैसे अविकसित क्षेत्र जहाँ सन २००५ में शिक्षा का प्रतिशत नगण्य था उसमे बृद्धि की है और आज १८ वर्षो की मेहनत के फलस्वरूप गढ़वा जिला को अपना प्रथम विश्वविद्यालय, बाबु दिनेश सिंह विश्वविद्यालय के रूप में मिला जिसके तहत सभी सिक्षाओ का सञ्चालन किये जाने को प्रयासरत है खाशकर चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र को बढावा देना इसी के फलस्वरूप गढ़वा जिला आज शिक्षा का हब बन गया है ! उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की स्थापना का भी मुख्य उद्देश्य रोज्गारोंमुख् शिक्षा कम से कम आर्थिक भर देकर प्रदान करना तथा इस क्षेत्र का विकाश कर इस जिला को शिक्षा के क्षेत्र में प्रथम स्थान दिलाना ही उनका सपना है ! श्री सिंह ने बताया कि गढ़वा जिला के नवयुवक जो मुख्य धारा से भटककर गलत दिशा में जा रहे थे उन्हें मुख्य धारा से पुनः जोड़ना प्रथम प्रयास रहेगा ! यहाँ के जनता को हर प्रकार की चिकित्सा शिक्षा व सेवा देना ही उनका उद्देश्य है ! इसके लिए उन्होंने गढ़वा के कोने कोने में मेडिकल कैंप लगवाकर यहाँ के जनता को मुफ्त चिकित्सा सेवा प्रदान किया है और भविष्य में भी करते रहेंगे ! साथ ही साथ श्री सिंह की रूचि मानव सेवा की तरफ भी है जिसको वो सर्वोपरी मानते हुए प्रत्येक वर्ष १०१ जोड़े असह्या व निर्धन युवक युवतियों का निशुल्क सामूहिक विवाह करवाते आये है साथ ही साथ ढेरो सामाजिक कार्य ट्रस्ट के माध्यम से करते आये है! श्री सिंह ने सबसे पहले अपने आराधय गुरु का ध्यान करते हुए पद को ग्रहण किया और यहाँ के जनता तथा सभी सुभ्चिंताको को धन्यवाद् देते है जिनकी सुभकामना से इस पद पर पदस्थापित हुए है उनको कोटि कोटि धन्यवाद् ज्ञापन करते है तथा उन्होंने यह वचन दिया कि इस क्षेत्र का विकाश करूँगा और कम से कम शुल्क में रोजगारोन्मुख शिक्षा प्रदान कर यहाँ के युवक युवतियों को रोजगार दिलाना ही मुख्य उद्देश्य होगा ! इस मौके पर ट्रस्ट द्वारा संचालित सभी संस्थानों के प्राचार्य, सिक्षक्गन, कर्मचारी तथा आस पास के क्षेत्रो के गणमान्य वियक्ति मौजूद रहे !




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play