whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28054527 readers visited
Loading...


पुलिस की नाक के नीचे फलफूल रहे है बालू माफिया

location_on गढ़वा access_time 28-Dec-22, 06:37 PM visibility 669
Share



पुलिस की नाक के नीचे  फलफूल रहे है  बालू माफिया


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिले में बालू के अवैध खनन का खेल नहीं थम रहा है। पुलिस की नाक के नीचे यह कारोबार लंबे समय से फलफूल रहा है। फिर भी खनन विभाग के अधिकारी व पुलिस पदाधिकारी अनजान बने रहते हैं। बालू माफिया चतुराई के साथ रात के अंधेरे में बालू का अवैध खनन करते हैं। सुबह पांच बजे तक काम को अंजाम दिया जाता है, ताकि दिन के उजाले में उनकी करतूत लोगों की नजर से बची रहे। ग्रामीणों की मानें तो बालू का अवैध कारोबार पुलिस की शह से ही हो रहा है। प्रतिदिन अवैध बालू लोड दर्जनों ट्रैक्टर व ट्रॉलियां एक साथ निकलती हैं। रात भर खाली ट्रॉलियां बार-बार बालू घाटों की ओर जाती हैं। फिर प्रतिबंधित घाटों से बालू भरकर वापस लौटती हैं। अवैध खनन कर बालू ले जाने वाले ट्रैक्टर व ट्रॉलियों की तस्वीरें व वीडियो भी लगातार सामने आते रहे हैं।
परंतु खनन विभाग के अधिकारी व पुलिस कार्रवाई करने से कतराते हैं। एनजीटी के निर्देश का हो रहा उल्लंघन मानसून अवधि में नदियों से बालू उठाव पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल(एनजीटी) की रोक के बाद भी जिला मुख्यालय व जिले की नदियों से बालू का अवैध उठाव जारी है। बालू माफिया पर्यावरण के साथ खिलवाड़ कर मालामाल हो रहे हैं। बालू के अवैध उठाव व ढुलाई पर प्रशासन अंकुश लगाने में नाकाम है। एनजीटी की रोक को देखते हुए जिला प्रशासन ने टास्क फोर्स को निर्देश दिया था कि मानसून अवधि में किसी भी सूरत में नदियों से बालू का अवैध उठाव न हो। बीच बीच में प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्रवाई भी की, लेकिन नदियों से अवैध बालू के पर रोक नहीं लगी। प्रतिदिन दो सौ से तीन सौ ट्रैक्टर बालू का हो रहा उठाव जानकारी के अनुसार प्रतिदिन 200 से 300 ट्रैक्टर बालू का उठाव कर मनमानी कीमत पर बेचा जा रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार बालू खनन व लोडिग के दौरान बालू माफिया के हथियारबंद गुर्गे भी बालू घाटों के इर्द-गिर्द घूमते रहते हैं। एक ट्रैक्टर बालू लोड करने पर दो हजार रुपये व प्रति ट्रिप तीन से पांच सौ रुपये की वसूली गुर्गे करते हैं। रात के अंधेरे में सड़कों पर दौड़ते हैं अवैध बालू से लदे ट्रैक्टर जिला मुख्यालय में शाम ढलते ही बालू घाटों से बालू निकालने का काम शुरू हो जाता है। फिर देर रात तक सड़कों पर अवैध बालू के ट्रैक्टर दौड़ते रहते हैं। परंतु इन्हें देखने व रोकने के लिए कोई नहीं है। पुलिस व खनन विभाग के अधिकारी आपसी मिलीभगत के कारण मौन हैं। सूर्यास्त के बाद खनन की पाबंदी के बावजूद बालू कारोबारी रातभर बड़ी-बड़ी मशीनों से अवैध बालू का खनन कराते हैं।
सबकुछ जानने के बावजूद खनन विभाग के अधिकारी बेखबर बने हुए हैं। जानकारों का कहना हैकि बालू माफियाओं से पुलिस का लेन-देन का खेल चल रहा है रात के अंधेरे में वैसे ही ट्रैक्टर और हाईवा चलते हैं जिसे थाने से परमिशन मिलता है बालू का अवैध कारोबार पुलिस की कमाई का जरिया बताया जा रहा है कि नदियों से बालू का अवैध कारोबार पुलिस की कमाई का जरिया बन चुका है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस प्रति ट्रैक्टर प्रति माह 30 हजार रुपये की वसूली करती है। क्षेत्र के 12 ट्रैक्टर से पुलिस वसूली कर सेटिग कर चुकी है। इन 12 ट्रैक्टरो को बालू उठाव करने की खुली छूट है। वही 16 हाईवा भी शमिल है जो रात भर बालू का उठाव कर शहर में मांगे दर पर देते हैं रात के अंधेरे में वाहनों को किसी से रोका दिक्कत ना हो उसके लिए दलाल जगह-जगह अपने वाहन पर बैठे रहते हैं और वही से हुए निगरानी करते रहते हैं जैसे ही बड़े अधिकारी जांच के लिए निकलते हैं तुरंत वहां चालकों को यह संदेश दे दिया जाता है कि अभिलंब गाड़ी नदी से निकाल ले।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play