whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27216827
Loading...


भवनाथपुर में दलालों के द्वारा केसीसी ऋण में अवैध उगाही का अधिकारियों ने किया जांच

location_on भवनाथपुर access_time 28-Oct-22, 07:15 PM visibility 661
Share



भवनाथपुर में दलालों के द्वारा केसीसी ऋण में अवैध उगाही का अधिकारियों ने  किया जांच


प्रथम कुमार चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक भवनाथपुर में दलालों के द्वारा केसीसी ऋण में अवैध उगाही के मामला अखबार में प्रमुखता से छपने के बाद झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक के पदाधिकारी हरकत में आए, और किया जांच। बताए चले कि बुधवार को झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक के केसीसी लाभुकों ने बैंक पहुच कर दलाल अनिरुद्ध पासवान एवं राकेश ठाकुर ने बैंक स्टाफ को मैनेज करने के नाम पर केसीसी से पैसे निकासी के बदले अवैध तरीके से पैसा उगाही का आरोप लगाते हुए जम कर हंगामा किया था। जिसकी खबर अखबार में छपने के बाद झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक बुका शाखा का रीजनल मैनेजर शंकर कुमार चौधरी बैंक में पहुच कर मामले का जांच किया। जांच के दौरान लाभुक एवं दलाल के आमने-सामने कर पूछ ताछ किया।
भुक्तभोगी लाभुक रोहिनिया निवासी ईसार मोहम्मद मियां ने बैंक मैनेजर पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब हम लोग बैंक में मैनेजर से पूछते हैं तो पैसा नही होने की बात कहा जाता है l जबकि दलाल अनिरुद्ध पासवान के माध्यम से पासबुक भेजा तो 20 हजार रुपये होने की बात कहते हुए निकसी कराया जिसके बदले में 10 हजार रुपये दलाल अनिरुद्ध पासवान ने ले लिया।वहीं मनोहर प्रसाद ने बताया कि मेरे से 10 हजार पैसा निकासी के एवज में 4500 रुपये बैंक स्टाप के खर्च के नाम पर लिया था l बुधवार को हंगामा करने के बाद गुरुवार को अनिरुद्ध पासवान 2 हजार रुपये कैश दिया एवं राकेश ठाकुर ने 2 हज़ार रुपये सीएसपी संचालक मनोज गुप्ता के खाता में डाल कर मनोज गुप्ता के माध्यम से दिलाया।
एवं एक लाभुक राम अवतार सिंह ने भी दलाल अनिरुद्ध पासवान को 24 हजार के निकासी पर 10 हजार लेने की बात कही। रोहिणीया निवासी गुलाब यादव रिजनल मैनेजर से कहा की बैंक के पुराने स्टाफ इस बैंक से हटा दिया जाए तो दलाली पर कुछ अंकुश लग सकता है l वही आधे दर्ज लाभुकों ने पासबुक लेने एवं जांच के दिन वापस करने की बात को कहा। रीजनल मैनेजर शंकर कुमार चौधरी ने सभी लाभुकों से कहा कि बैंक केसीसी ऋण जून, जुलाई, अगस्त में लाभुकों को पैसा देती है l अभी अक्टूबर में पैसा नहीं देना है लेकिन मैनेजर कैसे पैसा दिया है जांच का विषय है l वहीं लाभुकों से अनुरोध किया कि आप लोग विचौलियों से दूर रहे ग्रामीण बैंक गांव का हीं बैंक है आपलोक अपना काम खुद से आकर ही कराए l अगर बैंक के स्टाप के द्वारा परेशान किया जाता है इसकी शिकायत कीजिए।
रिजनल मैनेजर शंकर कुमार चौधरी ने अनिरुद्ध पासवान से पूछताछ किया तो लाभुकों से पैसा लेने से साफ इनकार कर दिया । इस बैठक में विधायक प्रतिनिधि सुनील सिंह, किसान मित्र अनुज पाठक, राम अवतार सिंह, मुख्तार आलम, नंदू सिंह, मुना सिंह, नंदलाल राम, अमरेश कुमार पासवान, लाल बिहारी भुइंया सहित कई लोग उपस्थित थे l क्या कहते हैं आर एम रीजनल मैनेजर शंकर कुमार चौधरी ने पत्रकारों से बताया कि दलाल अनिरुद्ध पासवान द्वारा लाभुकों से पैसे का उगाही किया गया है मैन लाभुकों से अनिरुद्ध के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज कराने को कहा है इस मे बैंक के स्टाप का संलिप्तता है कि नही इसकी भी जांच हम कराएंगे। अगर संलिप्तता पाई जाती है तो कारवाई करेंगे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play