गढ़वा :
हासनदाग की घटना पर पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा वर्तमान की सरकार में पुलिस प्रशासन पंगु और मूकदर्शक बना हुआ हैं।
गढ़वा रंका विधानसभा को किसी की बुरी नजर लग गई है। गलत हाथों में यह विधानसभा चला गया। लगातार खून-खराबा, चोरी-डकैती, हत्या, अपहरण, रंगदारी, लेवी वसूली आम बात है। पूरे विधानसभा में भय का वातावरण व्याप्त है। आम जनता सुरक्षित नहीं है। पुलिस प्रशासन सरकार की कठपुतली बनकर उनके इशारे पर नाच रही है। आमजनों का पुलिस प्रशासन से भरोसा उठ गया। गढ़वा में काफी भयावह स्थिति है। आखिर कौन देगा इन गरीब गुरबा को न्याय? कहां जाए ये बेचारे गुहार लगाने? कोई सुनने वाला नहीं है।
उल्टे पुलिस आम पब्लिक निहत्थे पर लाठी से वार कर रही है। मैं जरूर पुलिस प्रशासन से मांग करूंगा कि अविलंब दोषियों की गिरफ्तारी कर कठोरतम सजा दे। साथ ही साथ पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने पुलिस प्रशासन को भी नसीहत देते हुए कहा कि आप जिस कानून की शपथ लेकर आपने सेवा भाव से योगदान दिया है, उसको याद रखें। यह सरकारें आती-जाती रहेंगी। इनकी कठपुतली बनने से कहीं ना कहीं आप भी पाप के भागी होंगे। अंत में उन्होंने पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों से इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के साथ-साथ दोषी पुलिस पदाधिकारी के ऊपर भी कठोरतम कार्रवाई की मांग की है ताकि आम जनों का पुलिस पर विश्वास बना रहे।