whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27183634
Loading...


व्यवसायिक संघ ने कैंसर पीड़ित पत्रकार पुत्र को इलाज के लिए 28 हजार रु का किया सहयोग

location_on बंशीधर नगर access_time 15-Mar-21, 06:36 PM visibility 676
Share



व्यवसायिक संघ ने कैंसर पीड़ित पत्रकार पुत्र को इलाज के लिए 28 हजार रु का किया सहयोग


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : अनुमंडल मुख्यालय स्थित राधा कृष्ण मंदिर परिसर में रविवार की देर शाम व्यवसायी संघ की बैठक संघ के अध्यक्ष शम्भू नाथ सौदागर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में व्यवसायी संघ के द्वारा पत्रकार जय प्रकाश उर्फ चुनमुन के कैंसर पीड़ित इलाजरत पुत्र के सहयोग में 28001 रूपये नकद राशि प्रदान किया गया। बैठक में उपस्थित व्यवसायी संघ के सदस्यों ने जयप्रकाश कुमार के पुत्र शीघ्र स्वस्थ हो इसके लिए प्रार्थना किया। बैठक में संघ के अध्यक्ष ने अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों को पालन करने की अपील उपस्थित व्यवसायियों से किया। उन्होंने खाद्य पदार्थ बेचने वाले दुकानदारों से फूड लाइसेंस तथा निबंधन कराने की अपील किया।
बैठक में संघ के अध्यक्ष ने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देशानुसार जो भी दुकानदार अपने प्रतिष्ठान के बाहर सरकारी भूमि पर दुकान लगाए हुए हैं, वे हटा ले। बैठक में संघ के अध्यक्ष शंभु नाथ सौदागर, उपाध्यक्ष हृदयानंद कमलापुरी ने बताया कि संघ के द्वारा हुनर प्राप्त लोगों के व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए आगामी 3 अप्रैल को प्लस टू उच्च विद्यालय में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जो भी प्रतिभागी अपने हुनर का प्रयोग कर व्यवसाय को बढ़ावा देना चाहते हैं, वैसे लोगों को व्यवसायी संघ सहयोग करेगा और उससे आने वाले मुनाफा संबंधित लोगों को उपलब्ध करायेगा। बैठक में कोरोना काल के दौरान संघ के सदस्यों को सहयोग करने वाले व्यवसायियों को आगामी 3 अप्रैल को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में उपाध्यक्ष हृदयानंद कमलापुरी, सचिव राजीव जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष गोपाल जयसवाल, संघ के पूर्व सचिव मुकेश जायसवाल, संतु कसेरा, मनोज, मिकी जायसवाल, नागेंद्र जायसवाल, आनंद अग्रवाल, उमेश कुमार, दिलू चौबे, नंदलाल मेहता, रंजन कुमार छोटु सहित बड़ी संख्या में व्यवसायी संघ के सदस्य उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play