whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27136969
Loading...


बिशुनपूरा में निर्बाध बिजली आपूर्ति के दावे हुआ खोखला साबित

location_on बिशुनपुरा access_time 18-Feb-21, 05:29 PM visibility 661
Share



बिशुनपूरा में निर्बाध बिजली आपूर्ति के दावे हुआ खोखला साबित


रितेश दुबे check_circle
संवाददाता



बिशुनपुरा : आधुनिक समय में बिजली लोगों के दैनिक जीवन की हिस्सा बन चुकी है। इसकी महत्ता को समझते हुए सरकार 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने का दावा कर रही है। लेकिन धरातल पर फलाफल शून्य है। प्रखंड के चितरी गांव में जर्जर तार एवं हाई-लो वोल्टेज के बीच की जा रही बिजली आपूर्ति मौत को आमंत्रण दे रही है। जर्जर हाई टेंसन तार एवम पोल से ब्रेक डाउन, शटडाउन, इंसुलेटर की खराबी, डिश पंक्चर, हाई-लो वोल्टेज जैसी विद्युत विभाग की लाईलाज बीमारी के बीच अनियमित आपूर्ति एवं एकमुश्त मोटी बिल की वसूली के फरमान से उपभोक्ता इन दिनों काफी परेशान हैं। ग्रामीण मनोज यादव, सोनू सिंह, हीरामणि यादव, अमरनाथ यादव, लालबहादुर सिंह, रामदास यादव, सुनील यादव, मुरारी रजवार, रामलाल रजवार, बिनोद यादव, भोला पासवान, उदेश्वर यादव, जितेंद्र यादव सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि 11 हजार हाईटेंशन हाईटेंशन जर्जर झूलता तार जानलेवा बन सकता है।
बताया कि एक ओर जहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना से चितरी गांव में विद्युतीकरण कार्य होने के बाद भी 25 केबीए ट्रांसफार्मर को चालू नही कराया गया है, तो दूसरी ओर सबस्टेशन से लेकर चितरी गांव तक 30 वर्ष पुराने झूलते हाईटेंशन तार से आए दिन हादसा होना दिनचर्या सी बन गई है। 11 हजार केवीए का हाईटेंशन व एलटी तार दशकों से जर्जर स्थिति में है। बताया कि पावर हाउस से टंडवा, कोइन्दी, आजाद नगर होते हुए चितरी गांव में वर्षों बिछाए गए बिजली के पोल तार जर्जर रहने के कारण हल्की हवा के झोंके में तार टूट कर गिरने से आए दिन लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। इसके बावजूद विभाग उक्त जर्जर पोल तार को बदला मुनासिब नहीं समझता। झूल रहे तारों से विभाग बेफिक्र टंडवा से लेकर ग्रामीण इलाके के चितरी गांव में इस कदर लटका जर्जर तार है कि कभी भी बड़ी घटना हो सकती है।
चितरी गांव में पोल तार नहीं रहने से बांस और बल्ले के सहारे विद्युत आपूर्ति कराई जा रही है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play