whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27220981
Loading...


चिकित्सकों की संवेदनहीनता हुआ उजागर चिकित्सकों की लापरवाही से युवक की गई जान

location_on कांडी access_time 17-Jun-20, 04:56 PM visibility 661
Share



																								चिकित्सकों की संवेदनहीनता हुआ उजागर
चिकित्सकों की लापरवाही से युवक की गई जान
मृतक गुड्डू कुमार रजवार एवं रोते बिलखते परिजन


कांडी check_circle
संवाददाता



IMG-20200616-WA0011 नूतन टीवी स्पेशल कांडी : चिकित्सा सेवा के नाम पर मेवा खाने के लिए कुकुरमुत्ता की तरह जिला मुख्यालय गढ़वा में भले ही नर्सिंग होम और निजी क्लीनिक खोल दिया गया है। मगर आपातकालीन सेवा में भी ऐसे चिकित्सक संवेदनहीनता की परिचय देते हुए मरीज की जान बचाने के प्रति अपना कर्तव्य बोध को याद नहीं रखते। इसका उदाहरण आज तब देखने को मिला जब कांडी थाना के लामारी गांव का 21 वर्षीय युवक गुड्डू कुमार रजवार की इलाज के अभाव में आज सुबह करीब 9:30 बजे यहां के निजी डॉक्टरों के दरवाजे तक रात्रि से सुबह तक दस्तक देते - देते मौत हो गई। युवक के परिजन कल रात से ही गढ़वा के लगभग सभी तथाकथित नामी - गिरामी चिकित्सकों से संपर्क साधा।
रात में उन्हें रात्रि कालीन सेवा नहीं होने की बात कहकर टरका दिया गया और सुबह जब हुआ तो युवक की बीमारी की गंभीरता को नजरअंदाज करते हुए नंबर लगाने के बाद नंबर आने तक इंतजार करने को कहा गया। जिससे मरीज को लेकर परिजन इस डॉक्टर से उस डॉक्टर के दरवाजे तक दौड़ते रहे इसी बीच युवक की मौत हो गई। दरअसल लमारी कला गांव निवासी दुखी रजवार के 21 वर्षीय पुत्र गुड्डू राजवार को तीन जून को लकवा मार दिया था। परिजनों द्वारा आनन - फानन में खरसोता व संगबरिया गांव स्थित तथाकथित लकवा अस्पताल में इलाज भी कराया गया। किन्तु कुछ दिन बाद गुड्डू की आवाज भी बंद होने लगी। मंगलवार को एंबुलेंस से उसे रेफरल अस्पताल मझिआंव व मझिआंव से सदर अस्पताल गढ़वा ले जाया गया।
वहां भी समुचित इलाज नहीं हो सका। स्थिति बिगड़ते देख परिजनों ने गढ़वा के लगभग सभी तथाकथित नामी - गिरामी चिकित्सकों से संपर्क कर तत्काल इलाज करने का आग्रह किया। किंतु रात्रि सेवा उपलब्ध नहीं होने का बहाना बनाकर उक्त डॉक्टरों ने इलाज करने से मना कर दिया। परिजनों द्वारा बुधवार की सुबह एक बार फिर इन तथाकथित नामी गिरामी सभी डॉक्टरों से संपर्क कर इलाज करने का आग्रह किया गया। किंतु पहले नंबर लगाना फिर नंबर के अनुसार डॉक्टरों द्वारा देखे जाने की बात कह कर उन्हें टरका दिया गया। इसी दौरान लगभग 9:30 बजे गुड्डू की मौत हो गई।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play