whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27220647
Loading...


जयंती पर याद किए गए सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन

location_on बंशीधर नगर access_time 05-Sep-20, 07:24 PM visibility 752
Share



जयंती पर याद किए गए सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : शिक्षक दिवस के अवसर पर श्री बंशीधर इंटरमीडिएट कॉलेज चित्तविश्राम के कार्यालय कक्ष में देश के महान शिक्षाविद, दार्शनिक, पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई गई। कोविड-19 के तहत सादे समारोह में बोलते हुए शिक्षाविद एवं बिनोवा भावे विश्वविद्यालय के प्राध्यापक प्रोफेसर इंदु भूषण चतुर्वेदी ने कहा शिक्षक समाज और राष्ट्र को दिशा देते रहे हैं और आज भी एक अच्छा शिक्षक जहां कहीं भी हो वह अपनी अमिट छाप समाज पर छोड़ता है। इस अवसर पर बोलते हुए आचार्य श्रीकांत मिश्रा ने कहा की भारतीय शिक्षा दर्शन एवं शिक्षकों के महत्ता को सारे विश्व नेअपनाकर शिक्षकों का मान और सम्मान कायम किया है। पर दुर्भाग्य है कि आज के परिवेश में जो सम्मान शिक्षकों को मिलना चाहिए वह समाज और अपने देश में नहीं मिल रहा है ।
हमारी बदली हुई प्रवृत्ति के कारण शिक्षकों के सम्मान के साथ शिक्षा व्यवस्था भी गिरती जा रही है ।शिक्षक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि आज के शिक्षण पद्धति में गुरु और शिष्य के संबंधों में गिरावट जरूर आई है परंतु जो सच्चे शिक्षक हैं उन्हें स्वतः ही समाज में सम्मान प्राप्त होता है। मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारिका नाथ पांडे ने डॉ राधाकृष्णन के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि हम शिक्षकों को राधाकृष्णन के मार्ग पर चलते हुए स्वयं को स्थापित करना चाहिए। इस अवसर पर प्रबंध समिति की ओर से मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारिका नाथ पांडे को तथा शिक्षाविद प्रोफेसर इंदु भूषण चतुर्वेदी को अंगवस्त्रम के साथ सम्मानित किया गया इस अवसर मध्य विद्यालय के एसएमडीसी अध्यक्ष संजय पांडे उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोवर् दहा के प्रधानाध्यापक संजय शुक्ल मध्य विद्यालय के शिक्षकों के साथ प्रबंध समिति के सदस्य गण उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play