whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27207990
Loading...


खबर भवनाथपुर से

location_on भवनाथपुर access_time 27-Sep-23, 06:39 PM visibility 667
Share



खबर भवनाथपुर से


प्रथम कुमार चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : भवनाथपुर थाना पुलिस ने बुधवार को एक लड़की को सादी के नियत से अपहरण करने के मामले में प्राथमिकी अभियुक्त दुर्गेश कोरवा पिता कामेश्वर कोरवा कैलान टोला डाक बंगला निवासी को गिरफ्तार कर गढ़वा न्यायालय में सुपुर्त किया है ।घटना के बारे में बताया जाता है कि दुर्गेश कोरवा के द्वारा गांव के ही हीरा भुईंया की लड़कीं की शादी के नियत से बहला फुलाकर भगा ले गया था ।जिसमें काफी खोज बिन के पश्चात हीरा भुइयां के द्वारा भवनाथपुर थाना में अपनी लड़कीं के अपहरण करने की प्राथमिकी बीते 22 सितम्बर को की गई थी ।जिसमे पुलिस ने लड़का व लड़कीं को सही सलामत बरामद कर लिया ।वन्ही लड़कीं को मेडिकल व न्यालय में बयान के लिए भेजा गया है ।
लापरवाही भवनाथपुर प्रखंड में मनरेगा योजना से संचालित विकास योजनाओं में संबंधित कर्मियों द्वारा सामग्री मद की राशि भुगतान में घोर लापरवाही बरती जा रही है। लापरवाही का आलम यह है, कि मनरेगा कर्मियों की मिलीभगत से प्रखंड के कई पंचायतो में सरकार के बजट के अनुरूप मनरेगा योजनाओं के सामग्री मद की राशि की अधिक भुगतान वेंडर की खाते में कर दी गई है। जानते चले कि महात्मा गांधी मनरेगा योजना अंतर्गत करवाए जाने वाले कार्य को लेकर सरकार के नियमानुसार श्रम सामग्री अनुपात 60ः40 प्रतिशत, यानी श्रम 60 तथा सामग्री मद में 40 प्रतिशत का अनुपात होना जरूरी है। लेकिन प्रखंड के तीन पंचायतो में मनरेगा के कार्यों में अधिकारियों की अनदेखी और घोर लापरवाही के कारण श्रम, सामग्री अनुपात का विश्लेषण बिगड़ गया और सामग्री मद में तय 40 प्रतिशत से 11 से 13 प्रतिशत अधिक राशि व्यय कर दिया गया।
जिन पंचायतो में श्रम के मुकाबले सामग्री मद का भुगतान हुआ है, उनमे बनसानी पंचायत में श्रम मद में 56 लाख रूपये जबकि सामग्री मद में 22 लाख रूपये की जगह 57 लाख रूपये, भवनाथपुर पंचायत में श्रम मद में 26 लाख रूपये जबकि सामग्री मद में 10 लाख रूपये की जगह 18 लाख रूपये तथा चपरी पंचायत में श्रम मद में 14 लाख रूपये की जगह सामग्री मद में 5 लाख रूपये की जगह 16 लाख रूपये का भुगतान कर दिया गया है। इस प्रकार संबंधित मनरेगा कर्मियों मिलीभगत से तीनो पंचायतो में मनरेगा सामग्री मद की राशि वेंडर के खाते में भुगतान कर दिया गया है। इस संबंध में गढ़वा उप विकास आयुक्त राजेश रॉय ने बताया कि मनरेगा में सामग्री मद के 40 प्रतिशत से अधिक व्यय करने के परिणाम स्वरुप सभी पदाधिकारी व मनरेगा कर्मियों को श्रम-सामग्री अनुपात समेकित रूप से राशि व्यय करने का निर्देश है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play