बिशुनपुरा :
पलामू प्रमंडल का एकमात्र मुखिया पंचायती राज विभाग द्वारा चंडीगढ़ पंजाब में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में प्रतिभाग करेंगे। इसको लेकर बिशुनपुरा बीडीओ हीरक मन्ना केरकट्टा एवं सीओ सतीश कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से ललिल नरायन सिंह उर्फ ददन सिंह को बुके देकर चंडीगढ़ पंजाब के लिए रवाना किया।
बताते चले कि पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार द्वारा एलसीडीजीएस से संबंधित कार्यशाला के अंतर्गत 22 अगस्त से 23 अगस्त 2022 तक चंडीगढ़ पंजाब में आयोजित की जा रही है।
जिसमें प्रदेश से छः मुखिया, पंचायत समिति सदस्य सहित कार्यशाला में शामिल होंगे।पलामू प्रमंडल से केवल एक ही मुखिया का चयन कार्यशाला के लिए किया गया है।
जिनमें गढ़वा जिला बिशुनपुरा प्रखंड के अमहर खास पंचायत के मुखिया ललित नारायण सिंह उर्फ ददन सिंह का चयन पंचायती राज झारखंड सरकार से हुआ है।
बीडीओ हीरक मन्ना केरकेट्टा ने रवाना करते समय कहा कि कार्यशाला में आप क्षेत्र की समस्याओं से उपस्थित पदाधिकारियों को अवगत कराएंगे। मौके पर उपस्तिथ विधायक प्रतिनिधि कृष्णा विश्वकर्मा, बलराम पासवान, एनुल अंसारी, लतीफ अंसारी, भीम सिंह हसमत अली, सुनील बैठा सहित कई लोगो ने मुखिया ददन सिंह को पलामू प्रमंडल से प्रतिनिधित्व करने करने के लिए धन्यवाद दिया।