आईईएल। गोमिया प्रखंड कार्यालय सभागार में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस दौरान मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो एवं अंचल अधिकारी आफताब आलम उपस्थित थे। गोमिया प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित प्रभारी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी गजेन्द्र प्रसाद वर्मा एवं गोमिया अंचल में पदस्थापित राजस्व उप निरीक्षक अरुण कुमार राम के सेवानिवृत होने पर ससम्मान विदाई दी गई। वहीं बीडीओ महादेव कुमार महतो ने कहा कि सेवानिवृत्त होना एक सरकारी प्रक्रिया है और एक दिन सभी कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों को सेवानिवृत होना हीं पड़ता है। कहा कि प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में दोनों कर्मचारियों का कार्यकाल काफी अच्छा रहा और वे लोग अपने कार्य के प्रति काफी जागरूक रहें। वहीं अंचल अधिकारी आफताब आलम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में अरुण कुमार राम, गजेन्द्र प्रसाद वर्मा का सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित हुई है दोनों कर्मियों ने जिस प्रकार से वे अपने कार्यों को लेकर जागरूक थे, उसी तरह वे सेवानिवृत होने के बाद भी घर गृहस्थी के कार्यों में सक्रिय रहेंगे। तत्पश्चात आपके जीवन का अगला चरण आपके करियर में आपके द्वारा किए गए प्रभाव की तरह ही संतुष्टिदायक और लाभकारी हो। आपकी सेवानिवृत्ति पर बधाई और शुभकामनाएँ। वहीं सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों ने कहा कि कार्य के दौरान प्रखंड एवं अंचल के कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों का काफी सहयोग मिला। इस दौरान दोनों कर्मचारियों को बुके देकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मौके पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी आरके मिश्रा,प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ सुरेश कुमार, दीपक ठाकुर, शंभु यादव, विनय गुरु, आनंद भारती, कम्प्यूटर ऑपरेटर सोनू कुमार यादव,पंचायत सचिव रितु कुमारी, राधा कुमारी, अनूप कुमार, चंदन कुमार, संजय कुमार, विवेक कुमार सहित कई प्रखंड कर्मी एवं अंचल कर्मी मौजूद थे।