whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27188248
Loading...


आरके पब्लिक का शत प्रतिशत रिजल्ट, आइआइटीयन बनना चाहती है स्कूल टॉपर अलिशा खातून

location_on गढ़वा access_time 15-Jul-20, 10:00 PM visibility 669
Share



आरके पब्लिक का शत प्रतिशत रिजल्ट, आइआइटीयन बनना चाहती है स्कूल टॉपर अलिशा खातून
अलिशा खातून


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : शहर के सोनपुरवा स्थित आर के पब्लिक स्कूल का सीबीएसई दसवीं की परीक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के 284 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा में सफल परीक्षार्थियों को निदेशक अलख नाथ पांडेय ने बधाई दिया है। साथ उज्ज्वल भविष्य की कामना किया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा तत्पर है। परीक्षा में अलीसा खातून 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर रही। वहीं प्रणव पांडेय ने 95.6, ज्योति कुमारी ने 93.8, धारा सोनी ने 94.4, मुस्कान ज्योति ने 93, स्नेहदीप सोनी ने 92.8, ऋषि कुमार सिंह ने 92.8, आशीष कुमार ने 92.6, निशांत कुमार ने 92.2, खादिजा फातिमा ने 92, मयंक कुमार ने 91.8, मुस्तफा अंसारी ने 91.6, प्रियांशु रंजन ने 91.2, श्रेया कुमारी ने 91, अभिषेक कुमार चौबे ने 91, निधि विश्वकर्मा ने 91, प्रनिधि ने 90.4, अमीषा सिंह ने 90.4, चंदा कुमारी ने 90.4 और मिसबह जाया ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
आइआइटीयन बनना चाहती है स्कूल टॉपर अलिशा खातून सीबीएसई दसवीं बोर्ड की परीक्षा में अपने स्कूल की टॉपर रही अलिशा खातून आइआइटीयन बनकर देश का नाम रोशन करना चाहती है। उसने अभी से इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। अलिशा ने बताया कि आगे की पढ़ाई वह गणित विषय के साथ करेगी तथा आइआइटी की तैयारी करेगी। उसने बताया कि मेरी मेहनत का परिणाम आज उसे मिल गया है। इसका श्रेय वह अपने माता पिता, शिक्षकों को देना चाहती है। जिनके प्रोत्साहन से वह जिला टॉपर बन पाने में कामयाब हो सकी। अलिशा को परीक्षा में 98.4 अंक आए हैं। सबसे खास बात यह है कि उसने गणित, अंग्रेजी व सामाजिक विज्ञान में 100-100 अंक हासिल किया है। जबकि विज्ञान विषय में 98 अंक मिला है।
मालूम हो कि अलिशा मध्यम परिवार से आती है। उसके पिता वकील अहमद सिद्दकी निजी कंपनी में स्टोर कीपर के रूप में काम करतें हैं। जबकि माता गुल निगार खातून गृहणी है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play