whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27191347
Loading...


मंत्री के कार्यक्रम में शामिल हुआ था सहिजना का संक्रमित व्यक्ति, शहर के मेनरोड के संक्रमित दुकानदार का घर हुआ सील

location_on गढ़वा access_time 12-Jul-20, 11:50 PM visibility 660
Share



मंत्री के कार्यक्रम में शामिल हुआ था सहिजना का संक्रमित व्यक्ति, शहर के मेनरोड के संक्रमित दुकानदार का घर हुआ सील


गढ़वा check_circle
संवाददाता



O2osell.com गढ़वा : जिले में शनिवार को मिले 24 संक्रमितों में एक सहिजना मोहल्ले का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि वह राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर के गढ़वा प्रवास के दौरान आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुआ था। मंत्री के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके संपर्क में गढ़वा जिला मुख्यालय समेत विभिन्न प्रखंडों के 91 लोगों का सैंपलिग किया गया था। उस दौरान सहिजना के इस संक्रमित व्यक्ति ने सैंपलिग नहीं कराया। जब उसकी तबियत खराब हुई तो 9 जुलाई को सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के साथ ही जांच के लिए स्वाब सैंपल लिया गया था। शहर के मेनरोड का संक्रमित दुकानदार का घर हुआ सील : शहर के मेनरोड के एक दुकानदार का घर को प्रशासन ने रविवार को सील कर दिया।
बताते चलें कि शनिवार को जिले में पाए गए 24 संक्रमितों में शहर के मेनरोड का एक दुकानदार भी शामिल है। उसकी कांटेक्ट ट्रेकिंग में यह बात सामने आ रही है कि गढ़वा में रहकर दुकानदारी का कार्य ही किया है। गढ़वा से बाहर कहीं नहीं गया है। बताया जा रहा है कि बुखार व सर्दी खांसी की शिकायत होने पर वह सदर अस्पताल में 9 जुलाई को इलाज कराने गया था, जहां उसका स्वाब सैंपल लिया गया था। संक्रमित दुकानदार के परिवार में पत्नी व दो बच्चे हैं। बताया गया कि प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित व्यक्ति को कोविड अस्पताल में ले जाने के बाद उसकी पत्नी व बच्चों को सदर अस्पताल आकर सैंपलिग कराने को कहा था जबकि संक्रमित व्यक्ति की पत्नी का कहना था कि वह दो छोटे बच्चों को लेकर अस्पताल नहीं जा सकती है। स्वास्थ्य विभाग उसके घर पर आकर सभी का सैंपलिग कर ले।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play