गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के बलिगढ़ गांव निवासी 19 वर्षीय अजय कुमार मोटरसाइकिल दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब वह गढ़वा से अपने घर लौट रहा था।
जानकारी के अनुसार, बलिगढ़ के पास अजय कुमार की बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।