whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27922448
Loading...


जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता 17 मई से, चयनित खिलाड़ियों को मिलेगा राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय मंच

location_on गढ़वा access_time 07-May-25, 09:09 PM visibility 689
Share



जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता 17 मई से, चयनित खिलाड़ियों को मिलेगा राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय मंच


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 18 मई 2025 तक रामासाहू स्टेडियम, गढ़वा में किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रतिदिन सुबह 8 बजे से होगा।

प्रतियोगिता के पहले दिन 17 मई को अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के बीच विभिन्न ट्रायथलॉन और ट्रैक-फील्ड इवेंट्स आयोजित होंगे। अंडर-14 में ट्रायथलॉन A (60 मीटर, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप, शॉट पुट), ट्रायथलॉन B (60 मीटर, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप, हाई जंप), ट्रायथलॉन C (60 मीटर, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप, 600 मीटर) और अंडर-16 में 80 मीटर, 600 मीटर, 1600 मीटर, लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, जेवलिन थ्रो जैसे इवेंट्स होंगे।

दूसरे दिन 18 मई को सीनियर आयु वर्ग (18 वर्ष से अधिक) के महिला और पुरुष प्रतिभागियों के लिए 100 मीटर से 5000 मीटर तक की दौड़, हर्डल्स, कूद, थ्रो और रिले रेस का आयोजन किया जाएगा।

प्रतिभागियों को अपने जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और बोर्ड प्रमाणपत्र (यदि जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं हो) के साथ आना अनिवार्य है। अंडर-14 वर्ग के लिए जन्म तिथि 29/02/2011 से 28/02/2013 और अंडर-16 के लिए 29/02/2009 से 28/02/2011 के बीच होनी चाहिए।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय अंतर जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा, वहीं सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी 24-25 मई को हजारीबाग में आयोजित 14वीं राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रतियोगिता से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए संयुक्त सचिव सुशिल तिवारी (मो. 6201073740) और कोषाध्यक्ष अजय कांत (मो. 7461906890) से संपर्क किया जा सकता है। यह जानकारी जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव आलोक मिश्र ने दी।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play