रमना : गढ़वा जिला के रमुना थाना क्षेत्र के गरबान गांव निवासी राजा कुमार एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, राजा कुमार अपनी नानी के घर भगोडीह आया हुआ था और वहां से मोटरसाइकिल पर सवार होकर रमुना लौट रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे गढ़वा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है।