whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28157098 readers visited
Loading...

Advertisement

बीपीडीएवी पब्लिक स्कूल में मातृदिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन

location_on गढ़वा access_time 11-May-25, 03:34 PM visibility 727
Share



बीपीडीएवी पब्लिक स्कूल में मातृदिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखंड: बीपीडीएवी पब्लिक स्कूल, फरठिया में मातृदिवस के पावन अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर को और भी विशेष बनाने के लिए प्रथम शौर्य चक्र विजेता शहीद आशीष तिवारी की माता श्रीमती आनन्दी देवी और हाल ही में यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली गढ़वा की बेटी छाया दूबे की माता श्रीमती सीमा देवी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जो ज्ञान और प्रकाश का प्रतीक है। इसके उपरांत अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया। विद्यालय के संगीत शिक्षक श्री पी.के. मिश्रा एवं मनोज कुमार सिन्हा के नेतृत्व में छात्रों द्वारा प्रस्तुत समूह गीत ने भावनात्मक माहौल बना दिया।

Advertisement
इसके बाद शिक्षिका नेहा केशरी द्वारा निर्देशित एक भावपूर्ण समूह नृत्य ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

विद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. शम्भु कुमार तिवारी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, "मां का स्थान हमारे जीवन में सबसे उच्चतम होता है। मां के बिना जीवन अधूरा है। आज के कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं के योगदान को सम्मानित करना और छात्रों को मातृत्व के महत्व से अवगत कराना है।"

शहीद आशीष तिवारी की माता श्रीमती आनन्दी देवी ने कहा, "मां के बिना जीवन अधूरा है। मुझे गर्व है कि मेरे बेटे ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। सभी माताओं से आग्रह है कि वे बच्चों को देशसेवा की प्रेरणा दें।"

छाया दूबे की माता श्रीमती सीमा देवी ने अपने उद्बोधन में कहा, "मैं अपनी बेटी की सफलता पर गर्व करती हूं।

Advertisement
माताओं की भूमिका बच्चों के भविष्य निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण है।"

विद्यालय की ओर से दोनों मुख्य अतिथियों को शॉल एवं भारत माता का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक श्री राजेन्द्र यादव, अमियो मुखर्जी, गोविंद नारायण दूबे, आशीष रंजन, नेहा केशरी, दिव्या तिवारी, सरिता पाण्डेय, अदिति कुमारी, मनोज कुमार सिन्हा, ए. के. झा तथा छात्र-छात्राएं — हेड बॉय प्रतीक कुमार, हेड गर्ल रिया सारथी, शुभम कुमार, अनुष्का कुमारी एवं अवन्तिका सोनी आदि का विशेष योगदान रहा।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play