whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28056458 readers visited
Loading...

Advertisement

जनप्रतिनिधि उपायुक्त सभी बदले मगर नहीं बदला तो यूरिया नदी का क्षतिग्रस्त पुल का सूरते हाल

location_on मेराल access_time 25-Jun-21, 07:44 PM visibility 696
Share



जनप्रतिनिधि उपायुक्त सभी बदले मगर नहीं बदला तो यूरिया नदी का क्षतिग्रस्त पुल का सूरते हाल


यासीन अंसारी check_circle
संवाददाता



मेराल : गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड के एक दर्जन से अधिक गांवों में रहने वाले ग्रामीणों का लाइफ लाइन तीन वर्षों से क्षतिग्रस्त यूरिया नदी का लखेया सिवाना के पास में स्थित हासनदाग का पुल व इस वर्ष बरसात के पानी से कभी भी बह सकता है। हालांकि स्कूल को बनवाने का आश्वासन स्थानीय लोगों को उपायुक्त से लेकर जनप्रतिनिधि तक दे चुके हैं ऐसे प्रतिनिधि व उपायुक्त बदल भी चुके हैं मगर इस पुल का तकदीर नहीं बदला। उल्लेखनीय है कि पुल के क्षतिग्रस्त होने के पहले दौर में ही जिला प्रशासन के द्वारा नदी में डायवर्सन बनाया गया था लेकिन उसी वर्ष बरसात के पानी से बना हुआ डायवर्सन बह गई। इसके बाद दोबारा डायवर्शन नहीं बनाया गया। मेराल प्रखंड के मुख्यालय से हासनदाग, कजराठ, हडकुड़ी, देवगाना, करकोमा, दुनोखाड सहित गांव जुड़ा हुआ है पुल के बहने से लोगो को जरूरी साधन युक्त जैसे हॉस्पिटल थाना अंचल प्रखंड कार्यालय से संबंधित एवं जरूरी सामग्री के लिए लंबा सफर तय कर आने जाने के लिए बेबस हो जाएंगे।
Advertisement
वही शिक्षा ग्रहण के लिए छात्र-छात्राओं को मेराल मुख्यालय में 10 से 15 किलोमीटर घूम कर आना पड़ेगा जिससे बच्चों की शिक्षा ग्रहण से भटकने की नौबत होगी। वही बच्चों के अभिभावक एवं ग्रामीणों द्वारा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि कई बार समाचार पत्र एवं टीवी चैनलों के माध्यम से क्षतिग्रस्त पुल के बारे में जिला प्रशासन से लेकर राजनीतिक पार्टियां को अवगत कराया गया साथ ही पूर्व के उपायुक्त महोदय हर्ष मंगला से इस क्षेत्र में भ्रमण के दौरान लिखित एवं मौखिक रूप से सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित होकर क्षतिग्रस्त पुल के बारे में अवगत कराया गया और स्थानीय विधायक सह पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर को भी पंचायत प्रतिनिधि मुखिया दुखन चौधरी के द्वारा लिखित आवेदन देकर नव निर्माण हेतु मांग पत्र सौंपा गया।
Advertisement
उनके द्वारा आश्वासन दिया गया की पुल का नव निर्माण के लिए जिला प्रशासन को डीपीआर तैयार करने का आदेश दे दिया गया है बहुत जल्द पुल का निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। लेकिन सरकार के उदासीनता रवैया के कारण अभी तक पुल निर्माण का प्रक्रिया ठंडे बस्ते में पढ़ा हुआ है सरकार में रहे पक्ष विपक्ष दोनों पार्टियां लोक लोभावने मंच साझा कर क्षेत्र के लोगों से वादे करते रहे। लेकिन यह सब वादे जुमला बाजी बन कर रह गई। ग्रामीणों का कहना है कि अगर क्षतिग्रस्त पुल से किसी राहगीर का घटना होती है तो इसका जिम्मेवार राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन होगी।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play