गढ़वा : रांची में 4 अप्रैल को होने वाले झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के एजीएम सह चुनाव के लिए गढ़वा जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक ने एडिशनल सेक्रेटरी के रूप में, एवं गढ़वा जिला ओलंपिक संघ के महासचिव आलोक मिश्रा एक्सक्यूटिव कमेटी मेंबर के रूप में नामांकन किए थे।
बता दें 25/03/ 2021 को ही चुनाव ऑफिसर के द्वारा इन दोनों प्रतिभागियों को निर्विरोध रूप से चयनित घोषित कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार पिछले सत्र में भी यह दोनों इसी पद पर कार्यरत थे, तथा पुन: अगले सत्र 2021 से 2024 तक के लिए क्रमश एडिशनल सेक्रेटरी एवं एक्सक्यूटिव कमेटी मेंबर के रूप में दोनों पदाधिकारियों का चयन होना गढ़वा जिले के लिए एवं गढ़वा खेल के लिए बहुत ही गौरव और हर्ष का विषय है।
गढ़वा जिला ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष डॉ उमेश सहाय ने उक्त जानकारी देते हुए झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष आरके आनंद एवं महासचिव मधुकांत पाठक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उक्त दोनों का विशेष कृपा गढ़वा जिला पर होता है, जिसके वजह से गढ़वा जिला ओलंपिक संघ अपने सभी कार्यों को बहुत ही सरलता एवं सफलतापूर्वक निष्पादित करने में सफलता प्राप्त करती है, अतः इन दोनों का हम आभार व्यक्त करते हैं।
गढ़वा जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष एवं महासचिव के निर्विरोध चुने जाने पर संघ के संरक्षक अनिता दत्त, राकेश पाल, विजय कुमार केसरी, मदन प्रसाद केसरी, प्रोफेसर डॉ उमेश सहाय, प्रशासनिक सचिव ओमप्रकाश तिवारी, वरीय उपाध्यक्ष उदय नारायण तिवारी, अरविंद कुमार जगन्नाथ राम, जुल्फिकार अली, सत्येंद्र प्रसाद यादव, धर्मेंद्र कुमार पाल, रामप्रवेश तिवारी, चंद्र बहादुर सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, किशोर कुणाल, विनोद जायसवाल उर्फ नेता जी, राम आशीष तिवारी, अजय कुमार गुप्ता, विकास स्वदेशी, आनंद प्रकाश दुबे, हंसा नन्द स्वामी , प्रियंका विश्वकर्मा, खुशबू कुमारी, उपासना विश्वकर्मा आदि लोगों ने अध्यक्ष एवं महासचिव को शुभकामनाएं दी है।