गढ़वा : कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की गढ़वा जिला इकाई के द्वारा भरतमुनि स्मृति दिवस-2021 का आयोजन श्रीरामलला मंदिर, गढ़वा के प्रांगण में किया गया।
आचार्य भरतमुनि स्मृति दिवसोत्सव-2021 का शुभारंभ संस्कार भारती झारखण्ड प्रांत के प्रांतीय मंत्री नीरज श्रीधर 'स्वर्गीय', प्रांतीय साहित्य संयोजक डॉक्टर नथुनी पांडेय 'आजाद' ,गढ़वा जिला प्रमुख डॉ. शंभू कुमार तिवारी, गढ़वा जिला इकाई के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय ने नाट्यशास्त्र के प्रणेता आचार्य भरतमुनि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन कर संयुक्त रूप से किया।
विषय प्रवेश कराते हुए मुख्य अतिथि संस्कार भारती झारखण्ड प्रांत के प्रांतीय साहित्य संयोजक डॉक्टर नथुनी पांडेय 'आजाद' ने कहा कि संस्कार भारती के निर्धारित उत्सवों में से छठा उत्सव है भरतमुनि स्मृति दिनोत्सव।
आज के दिन हम पंचम वेद रूपी नाट्यशास्त्र के रचयिता आचार्य भरतमुनि को रंगकर्म के माध्यम से स्मरण करते हैं। नाटक एक ऐसी विधा है जिसके माध्यम से हम अपने संदेशों को जन-जन तक पूर्णता के साथ पहुँचा पाते हैं। आज मुझे यह देखकर अत्यधिक प्रसन्नता हुई कि प्रांतीय मंत्री नीरज श्रीधर 'स्वर्गीय' की प्रेरणा से भरतमुनि स्मृति दिवस-2021 के संपूर्ण आयोजन की परिकल्पना, रचना एवं प्रस्तुति संस्कार भारती गढ़वा जिला इकाई से जुड़े बालक-बालिकाओं द्वारा सर्वोत्कृष्ट तरीके से किया गया।
इस अवसर पर संस्कार भारती गढ़वा जिला इकाई की मातृशक्ति संयोजिका अंजलि शाश्वत ने माता सरस्वती को निवेदित "वीणा पानी वर दे दे माँ..." वंदना प्रस्तुत की।
जबकि कृशुराज केशरी,अनुभव तिवारी ,राज पांडेय, खुशबू प्रिया अंजलि शाश्वत, सान्निध्य केशरी एवं अतुल राज ने मिलकर "जय जय केदारा..." गीत प्रस्तुत किया। तथा बेटियों को समर्पित "अच्छाई कैसे दिखेगी?" नामक झलकी अंजली मिश्रा,राज पांडेय, कौस्तुभ तिवारी एवं कृशुराज केशरी के द्वारा प्रस्तुत की गई।
कार्यक्रम का संचालन खुशबू प्रिया ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन रंगकर्मी विकास कुमार के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर संस्कार भारती गढ़वा जिला इकाई के सह मंत्री धर्मेंद्र कुमार दुबे,कोषाध्यक्ष विवेकानंद पाठक,लोक कला संयोजक अरविंद कुमार तिवारी,संगीत संयोजक पी.के. मिश्रा,जनसम्पर्क संयोजक अरविंद कुमार मेहता,गिरिजेश कुमार मिश्रा, मनोज कुमार सिन्हा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम का समापन "वन्दे मातरम् ..." के साथ हुआ जिसे प्रीति पांडेय, खुशबू प्रिया एवं अंजलि शाश्वत ने स्वर दिया।