whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27129393
Loading...


मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना को ले आम सभा संपन्न

location_on खरौंधी access_time 19-Feb-21, 06:17 PM visibility 661
Share



मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना को ले आम सभा संपन्न


देवेंद्र पासवान check_circle
संवाददाता



खरौंधी : उपायुक्त राजेश कुमार पाठक के निर्देश पर खरौंधी प्रखंड के सभी नव पंचायत में मुख्यमंत्री पशु पालन विकास योजना क्रियान्वयन हेतु ग्राम सभा के माध्यम से लाभुकों का चयन हेतु गांवों में ग्रामसभा का आयोजन शुक्रवार को किया गया।ग्राम सभा का सफल आयोजन के लिए बीडीओ संजीत कुमार सिंह ने कर्मी और प्रर्यवेक्षक की नियुक्ति कर आमसभा को सफल बनाने के लिए नियुक्त किया गया था। जिसमे मझिगावां पंचायत मे विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र प्रसाद यादव ने आमसभा में पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित थे। आमसभा की अध्यक्षता मुखिया सुनीता देवी ने किया। उनके उपस्थिति में मझिगावां पंचायत भवन में आमसभा का आयोजन किया गया, जिसमे पशुपालन प्रभाग एवं गव्य प्रभाग में लाभुकों का चयन किया गया जिसमें डेयरी फार्म, कुकुट पालन, मुर्गी पालन, बतख पालन, सहित कई योजना के लिए लाभुकों का चयन किया गया।
जिसमे मुख्य रूप से दो दुधारू गाय वितरण योजना के लिए सरकार के द्वारा 50 प्रतिशत अनुदान, मिनी डेयरी 5 गाय के लिए एसी, एसटी, दुग्ध सहकारी समिति को 33.33प्रतिशत अनुदान एवं अन्य सभी जातियों के लिए 25 प्रतिशत अनुदान पर गाय उपलब्ध कराया जाएगा।पशु आहार एवं चारा विकाश के लिए 50 प्रतिशत अनुदान प्रगतिशील डेयरी कृषकों की सहायता की योजना के लिए 50 प्रतिशत अनुदान तकनीकी इनपुट सामग्रियों के वितरण पर 25 से 50 प्रतिशत अनुदान पर सरकार के द्वारा लाभुकों को उपलब्ध कराने के लिए योजना है। आमसभा में मुख्य रूप से मझिगावां पंचायत की मुखिया प्रतिनिधि अरविंद पासवान,रोजगार सेवक अम्बिका सिंह, वार्ड सदस्य मोजाहिम मियां, कृष्णा राम, ज्ञानेश्वर यादव, अनिल कुमार गुप्ता, रवि हुसैन, सीताराम ठाकुर, समसुद्दीन अंसारी,जाकिर हुसैन, सतीश राम, लल्लू राम, अजित यादव, रंजू देवी, पूनम देवी, संगीता देवी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play