whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27185181
Loading...


सरस्वती पूजा के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का लोगों ने उठाया आनंद

location_on मेराल access_time 17-Feb-21, 08:14 PM visibility 653
Share



सरस्वती पूजा के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का लोगों ने उठाया आनंद


यासीन अंसारी check_circle
संवाददाता



मेराल : मेराल थाना क्षेत्र के हासनदाग गांव के केवाल टोला देवी मंदिर स्थित मां सरस्वती पूजा के अवसर पर मंगलवार को युवा क्लब के द्वारा रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्थानीय पंचायत के मुखिया दुखन चौधरी, पूर्व वीडिसी सुदर्शन विश्वकर्मा, मेमोरियल एकेडमी के निदेशक हरेंद्र चौधरी, कोमल चौधरी, पारा शिक्षक अजीत कुमार चौबे आदि लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुखिया दुखन चौधरी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा मां सरस्वती का कृपा हम सब पर इसी तरह बनी रहे और हमारे बच्चे इनके सरन को ग्रहण कर शिक्षा का अलग जगाते रहे। साथ ही हम सभी को अपने समाज के कल्याण के लिए अपने बच्चों को संस्कार देना एवं नशाखोरी से मुक्त रखना होगा तब जाकर देश व समाज के लिए कुछ कर सकेंगे।
जब तक संस्कार हमारे बच्चे में नहीं होगा तब तक इनका विकास संभव नहीं और हमारे समाज में नशाखोरी एक अभिशाप बना हुआ है जिसका हम सबको मिलकर इसका एक अभियान चलाकर इस अभिशाप को मिटाना होगा तभी हमारे समाज एवं आने वाले बच्चे का भविष्य बन पाएगा। इसके बाद इसी क्षेत्र के स्थानीय उभरते हुए युवा गायक कमलेश बिहारी एवं साहनी जी के द्वारा रात भर अपने आवाज एवं भक्ति जागरण से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। लोग रात भर भक्ति जागरण में मगन रहे। मंच का संचालन राजबली चौधरी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर वार्ड सदस्य संतोष कुमार चौधरी, स्वयंसेवक विवेकानंद चौबे, शिवदत्त चौधरी, द्वारिका चौधरी, रमेश चंद्रवंशी संजय विश्वकर्मा एवं युवा क्लब के सदस्य सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्ति जागरण कार्यक्रम उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play